October 29, 2026

शेयर बाजार के बिग बुल राकेश झुनझुनवाला का निधन, पीएम मोदी ने जताया शोक

big bull rakwsh jhunjhunwala

मुंबई: दलाल स्ट्रीट के बिग बुल राकेश झुनझुनवाला का आज सुबह निधन हो गया। मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल ने सुबह 6 बजकर 45 मिनट पर राकेश झुनझुनवाला की मौत की पुष्टि की। 5 हजार रुपए से 5.8 अरब डॉलर (करीब 46.18 हजार करोड़ रुपए) का सफर तय करने वाले शेयर बाजार के बिग बुल राकेश झुनझुनवाला 62 साल के थे।


झुनझुनवाला ने पिछले हफ्ते ही ‘अकासा’ एयरलाइन के साथ एविएशन सेक्टर में भी एंट्री ली थी। झुनझुनवाला एक समय में स्टॉक मार्केट में बियर थे यानी मंदड़िए। उन्होंनें 1992 में हर्षद मेहता घोटाले का खुलासा होने पर शॉर्ट सेलिंग के जरिए बड़ा मुनाफा कमाया था। 1990 के दशक में भारतीय स्टॉक मार्केट में कई प्रतिष्ठित कार्टेल थे। उनके निधन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट करके शोक जताया है।


You may have missed