Deshbhakti hindi quotes: इस स्वतंत्रता दिवस पर अपनों को भेजें ये लेटेस्ट देशभक्ति कोट्स
नई दिल्ली: इस साल भारत को आजादी मिले 75 साल पूरे हो रहे हैं। इस खुशी में पूरा देश आजादी का अमृत महोत्सव मना रहा है और देश में ‘हर घर तिरंगा’ अभियान चल रहा है| वहीं इस स्वतंत्रता दिवस पर अपनों को ये लेटेस्ट देशभक्ति कोट्स भेज सकते हैं।


आजादी की कभी शाम न होने देंगे, शहीदों की कुर्बानी बदनाम न होने देंगे, बची हो जब तक एक भी बूंद लहू की रगों में तब तक भारत मां का आंचल नीलाम ना होने देंगे. स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं!
कुछ नशा तिरंगे की आन का है, कुछ नशा मातृभूमि की शान का है, हम लहराएंगे हर जगह ये तिरंगा नशा ये हिन्दुस्तान का है. स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं!
फांसी चढ़ गए और सीने पर गोली खाई, हम उन शहीदों को प्रणाम करते हैं, जो मिट गए देश पर हम उनको सलाम करते हैं. स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं!
चलो फिर से वो नजारा याद कर लें, शहीदों के दिल में थी जो ज्वाला वो याद कर लें, जिसमें बहकर आजादी पहुंची थी किनारे पर बलिदानियों के खून की वो धारा याद कर लें. स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं!
कभी ठंड में ठिठुर कर देख लेना, कभी तपती धूप में जल के देख लेना, कैसे होती हैं हिफ़ाजत मुल्क की कभी सरहद पर खड़े जवानों को जाकर देख लेना. स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं!

