April 29, 2026

Watch Video: आवासीय कॉलोनी में सैर करने निकला विशालकाय मगरमच्छ, इलाके में मचा हड़कंप

magarma

शिवपुरी: मध्य प्रदेश के शिवपुरी जिले के एक आवासीय कॉलोनी में बारिश के पानी के साथ-साथ मगरमच्छ के घुस आने से पूरे इलाके में हड़कंप मच गई। वायरल वीडियो में आप देख सकते हैं कि एक मगरमच्छ मकानों के बीच से होता हुआ गुजर रहा है जहां बारिश की वजह से सड़कें जलमग्न हो गई है। वीडियो में लोगों को घरों की छतों पर चढ़ा देखा जा सकता है, ये सभी मगरमच्छ को यहां देखकर हैरान है और भयभीत भी।


समाचार एजेंसी पीटीआई के मुताबिक पुलिस उपमंडल अधिकारी (एसडीओपी) अजय भार्गव ने बताया कि इस मगरमच्छ को पुराने बस स्टैंड के पास एक कॉलोनी में दिन में सुबह ही देखा गया था जिसके बाद अधिकारियों को सूचित किया गया।

रेस्क्यू टीम ने मगरमच्छ को पकड़ा
कॉलोनी में हड़कंप मचने के बाद माधव नेशनल पार्क से एक बचाव दल को बुलाया गया और घंटों की मशक्कत के बाद मगरमच्छ को पकड़ लिया गया। ऐसा बताया जा रहा है कि आठ फुट लंबे इस मगरमच्छ को बाद में सांख्य सागर झील में छोड़ दिया गया था। अधिकारियों ने शंका जाहिर की है कि मगरमच्छ बगल से गुजर रहे नाले से कॉलोनी में घुसा होगा।


You may have missed