April 28, 2026

20 अगस्त का राशिफल: जानिए कैसे बीतेगा आज आपका दिन

Aaj-Ka-Rashifal-In-Video-Today-is-the-fate-of-696x456

मेषः पार्टनरशिप में रिश्तों में दूरी संभव है। काम में अचानक व्यवधान आ सकता है। जीवनसाथी से विवाद की संभावना है। शनि की शांति के लिए ऊँ शं शनैश्चराय नमः की एक माला जाप कर दिन की शुरूआत करें। उड़द या तिल दान करें।


वृषभः एकाग्रता और धार्मिक काम में मनोबल रहेगा। गले या कान का रोग हो सकता है। आर्थिक कष्ट की संभावना है। बृहस्पति के उपाय के लिए ऊँ गु गुरूवे नमः का जाप करें। पीली वस्तुओं का दान करें।

मिथुनः सेमिनार हेतु प्रवास संभव है। संतान संबंधित कोई बड़ा निर्णय ले सकते हैं। पुरानी बीमारी से कष्ट हो सकता है। राहत के लिए ऊँ घृणि सूर्याय नमः का जाप करें। सूर्य नमस्कार करें। गुड़ और गेहूं का दान करें।

कर्कः पढ़ाई-लिखाई में एकाग्रता की कमी रहेगी। नियमित तथा अनुशासन में कठोरता रखें। शनि की शांति के लिए ऊँ शं शनैश्चराय नमः की एक माला जाप कर दिन की शुरूआत करें। उड़द या तिल दान करें।

सिंहः आज कोई उपहार मिलने के योग हैं। आज का दिन अच्छा बीतेगा। गुरू से संबंधित उपाय के लिए ऊँ गुरूवे नमः का जाप करें। पीली वस्तुओं का दान करें।

कन्याः कुछ विशेष उपलब्धि संभव है। समय अनुकूल है रिश्तों के लिए। सर्दी या कफ की शिकायत रह सकती है। शांति के लिए ऊँ नमः शिवाय का जाप करें। दूध, चावल का दान करें।

तुलाः तनाव आपके स्वास्थ्य को नुकसान पहुंचा सकता है। अपनी मानसिक स्थिति नियंत्रण में रखनी होगी। आहार और योग पर विशेष ध्यान देने की जरूरत है। उपाय करें तो लाभ होगा। मानसिक शांति हेतु मंत्र जाप करें। हनुमान मंदिर को चमेली का तेल चढ़ायें। मसूर का दान करें।

वृश्चिकः आपका समय अत्यंत व्यस्तता से भरा रहेगा। परिणाम का सन्देश आपको मिलेगा, जिसमें आपके लिए शुभ सूचना होगी। आज मानसिक तौर पर दिन थकान भरा होगा। दोषों को दूर करने के लिए सत्यनारायण भगवान की पूजा करें। श्री सूक्त का पाठ करें।

धनुः चोट लगने की आशंका है। वाहन बिगड़ने के कारण तनाव हो सकता है। दोस्तों से आर्थिक और मानसिक सहयोग मिलेगा। ऊँ कें केतवें नमः का जाप कर दिन की शुरूआत करें। सूक्ष्म जीवों की सेवा करें। गाय या कुत्ते को आहार दें।

मकरः संतान पक्ष से संबंधित शुभ समाचार की प्राप्ति होगी। कार्यक्षेत्र में काम की अधिकता रहेगी। अधीरता कष्टकारी हो सकती है। सूर्य कृत दोषों की निवृत्ति के लिए ऊँ घृणि सूर्याय नमः का जाप करें। गुड़ और गेहूं का दान करें।

कुंभः मानसिक अस्थिरता रहेगी। लगातार सिर दर्द से परेशानी होगी। नये लोगों से मुलाकात संभव है। शुभ फलों में वृद्धि एवं कष्टों की निवृत्ति के लिए ऊँ गुरूवे नमः का जाप करें। पीली वस्तुओं का दान करें। गुरूजनों का आर्शीवाद लें।

मीनः आज शौक पर धन पर खर्च करेंगे। गुस्सा तेजी से आयेगा, नियंत्रण की जरूरत है। माता के स्वास्थ्य संबंधी तनाव रह सकता है। उपाय के लिए भगवान दत्तात्रेय की पूजा करें।


You may have missed