April 30, 2026

लोकेशन ट्रेस करोगे तो शहर में धमाका होगा: मुंबई पुलिस को मिली पाकिस्तानी नंबर से Whatsapp पर धमकी, क्या फिर होगा 26/11 जैसा हमला?

IMG_20220820_152504

मुंबई: आर्थिक राजधानी मुंबई में 26/11 जैसा हमला करने की धमकी दी गई है। पुलिस को पाकिस्तान के एक नंबर से शुक्रवार रात वॉट्सऐप मैसेज मिला। इसमें कहा गया है कि अगर लोकेशन ट्रेस की गई तो वह भारत के बाहर की मिलेगी और धमाका मुंबई में होगा। धमकी में कहा गया है कि 6 लोग भारत में, जो इस काम को अंजाम देंगे। जिस नंबर से यह मैसेज किया गया है वह पाकिस्तान का है।


मैसेज में उदयपुर कांड का भी जिक्र है। इस मामले में मुंबई पुलिस कमिश्नर विवेक फणसालकर ने कहा कि कंट्रोल रूम के मोबाइल नंबर पर टेरर मैसेज मिला है। इसमें मुंबई को उड़ाने की धमकी दी है। मैसेज में अजमल कसाब और अल जवाई का भी जिक्र है। उस व्यक्ति ने भारत में भी कुछ लोगों के होने की बात कही है। नंबर में जो कोड दिख रहा है, वो पाकिस्तान का लग रहा है। जांच में नाम, पता, नंबर सबकी जानकारी मिल जाएगी।

टेरर केस में ATS की मदद लेने की तैयारी
कमिश्नर ने कहा कि मुंबई पुलिस किसी भी धमकी को हल्के में नही लेती है। अभी मुंबई के वर्ली पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज करने की प्रक्रिया चल रही है। इसके बाद केस क्राइम ब्रांच को सौंपा जाएगा। हम जांच में ATS, क्राइम ब्रांच समेत दूसरी एजेंसियों की मदद भी लेंगे।

मुंबई पुलिस को वॉट्सऐप पर यह मैसेज भेजा गया


You may have missed