हॉस्पिटल में शाहरुख खान के साथ नजर आई बबीता जी, किंग खान ने बेड पर लेटकर
मुंबई: मशहूर शो ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ के किरदार लोगों के मन में रचे-बसे हुए हैं। हर कैरेक्टर की कहानी लोगों को मुंह जुबानी याद है। जब कहानियों की बात आती है तो बबीता जी और जेठालाल की अधूरी प्रेम कहानी के बारे में हम कैसे भूल सकते हैं। इन दोनों की कहानी लोगों को मुंह जुबानी याद है लेकिन लगता है बबीता जी यानी मुनमुन दत्ता के मन में तो कोई और ही बसता है और उसी शख्स के साथ इन दिनों बबीता जी की तस्वीर वायरल हो रही है।


शाहरुख के साथ मुनमुन
तारक मेहता के फैन पेज पर शेयर हो रही इस तस्वीर में शाहरुख खान हॉस्पिटल की बेड पर लेटे हुए हैं और उनके पास मुनमुन दत्ता नर्स के गेटअप में नजर आ रहीं हैं। मुनमुन पेशेंट के तौर पर शाहरुख खान को अपने सामने देखकर काफी खुश दिखाई दे रहीं हैं। मुनमुन के चेहरे की हंसी साफ बता रही है कि वो शाहरुख के साथ काम करके कितनी खुश हैं।
ऐड में किया था साथ काम
दरअसल, ये एक पेन का पुराना ऐड है और दोनों ने इसमें साथ काम किया था, इस ऐड में शाहरुख खान ने एक मरीज की भूमिका निभाई थी और मुनमुन एक नर्स बनी थी। पैर की हड्डी टूटने के कारण शाह रुख बेड पर लेटे हुए हैं। किंग खान के पैर पर चढ़े प्लास्टर पर मुनमुन एक पैन से साइन करती दिखाई देती हैं।

