बबीता जी का सामने आया देसी अवतार: बनारसी लहंगा और बालों में गजरा से गोपी की तरह आई नजर
मुंबई: मशहूर टीवी शो ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ फेम बबीता जी यानी मुनमुन दत्ता अक्सर अपने बोल्ड और मॉर्डन लुक को लेकर छाई रहती है। मुनमुन दत्ता अब सिर से पांव तक इंडियन लुक में दिखीं तो फैंस उनपर खूब प्यार लुटा रहे हैं।



मुनमुन दत्ता टीवी की कितनी ग्लैमरस, स्टाइलिश और बोल्ड एक्ट्रेस हैं ये तो आप जानते ही हैं लेकिन इस बार ये हसीना पूरी तरह इंडियन लुक में दिखीं तो अब इनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर छा गई हैं। क्योंकि ऐसा कम ही होता है जब बबीता जी इस तरह बनी ठनी नजर आएं।

लेकिन इस बार मुनमुन ने फैंस को अपना अनदेखा अंदाज दिखाया है। बनारसी लहंगा, हाथों में चूड़ियां, आंख में कजरा और बालों में गजरा। यानि पूरे साजो श्रृंगार में दिखीं बबीता जी ने हर किसी का ध्यान अपनी ओर खींच लिया और अपने इस लुक को लेकर वो छा गईं।

गुलाबी और पर्पल लहंगे में नजर आ रहीं बबीता जी किसी गोपी की तरह लग रही हैं। दरअसल, मुनमुन दत्ता ने हाल ही में तारक मेहता का उल्टा चश्मा में जन्माष्टमी स्पेशल एपिसोड शूट किया है और उन्होंने उसी के लिए तैयार होकर ये तस्वीरें क्लिक करवाईं।
View this post on Instagram

