June 8, 2026

महिला ने की पति की चाकू मारकर हत्या, फिर गुनाह छुपाने लाश को काटकर बना दी बिरयानी

lash ko katkar biryani

तेहरानः ईरान से एक डरावनी घटना सामने आई है। ईरान की राजधानी तेहरान के एस्‍लाम शहर की इस घटना ने सबको हैरान कर दिया है। यहां 22 साल की एक महिला ने अपने पति की हत्या कर दी और गुनाह छुपाने के लिए लाश को काटकर बिरयानी बना दी। पुलिस ने मामले का पर्दाफाश कर दिया और आरोपी महिला ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है।


आरोपी महिला ने पूछताछ में पुलिस को बताया कि सात साल पहले जब वह केवल पंद्रह साल की थी तो जबरन उसकी शादी इस व्‍यक्ति के साथ करा दी गई। दोनों की एक बेटी भी है। पति अक्सर उसे और उसकी पांच साल की बेटी को पीटता था। इसके साथ ही उसके कई महिलाओं के साथ भी संबंध थे। इन सब से वह परेशान हो चुकी थी।

महिला ने ये भी बताया कि 13 अगस्त को वह किसी औरत को घर लेकर आया। उसके जाने के बाद पति-पत्नी के बीच झगड़ा शुरु हो गया। गुस्साए पति ने चाकू दिखाकर उसे चुप कराने की कोशिश की। इस पर महिला ने कहा कि अगर वो उसे धोखा दे रहा है तो उसकी जान ले ले। उसने पति से यह पूछा कि वो उसे कैसे मारना चाहेगा। इस पर पति ने जवाब दिया कि वह पेट में चाकू मारता।

एस्‍लाम शहर के पुलिस अधिकारी अली आगाकरखान ने कहा कि इस झगड़े के बीच महिला ने अपने पति से चाकू छीन लिया और उस पर हमला कर दिया। इसके बाद उसने गुस्से में पति के शरीर के टुकड़े-टुकड़े कर दिए। लाश के टुकड़ों को हांडी में डाला और चूल्हे पर चढ़ा दिया।

पड़ोसियों को घर से बदबू आने पर उन्‍होंने पुलिस को इसकी जानकारी दी। इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची तो उसे क्षत-विक्षत, अधजला और अधपका शव मिला। आरोपी महिला ने पहले तो पुलिस को गुमराह करने की कोशिश की और फिर सारा जुर्म कबूल कर लिया।


You may have missed