June 4, 2026

राहत की खबर: सरिया के बाद अब सीमेंट और ईंट के दाम में भी आई गिरावट, फटाफट चेक करें रेट

ciment saria

नई दिल्ली: भवन निर्माण सामग्री के दामों में कमी दर्ज की गई है। जानकारी के मुताबिक सीमेंट और ईंट के दाम में कमी आई है। दरअसल डीजल के दाम घटने से ट्रांसपोर्टिंग समेत कच्चे माल के दाम में कमी हुई है। जिसके चलते सीमेंट के दाम कम हो गए है।


अप्रैल महीने में सीमेंट की 50 किलो की बोरी का दाम 450 रुपये था। अब इसके दाम 400 रुपये प्रति बोरी के आसपास है। बिड़ला उत्तम सीमेंट की एक बोरी पहले 400 रुपये में मिल रही थी, अब इसका भाव कम होकर 380 रुपये हो गया है। इसी तरह बिड़ला सम्राट का भाव 440 रुपये से कम होकर 420 रुपये बोरी और एसीसी का भाव 450 रुपये से घटकर 440 रुपये बोरी हो गया है। वहीं नॉर्मल सीमेंट अभी 315 रुपये बोरी मिल रहा है।

इसके अलावा ईंट की कीमतों में 1 से 2 हजार रुपये प्रति हजार यूनिट की गिरावट आई है। दिल्ली-एनसीआर में ईंटों का कारोबार करने वाली कंपनी के मुताबिक दिल्ली में अभी एक नंबर की 1000 ईंटें 5500 रुपये में मिल रहे हैं। इसी तरह दो नंबर की हजार ईंटों का दाम 4500 रुपये और तीन नंबर की हजार ईंटों की कीमत 3500 रुपये है। वहीं यूपी ब्रिक्स 5,300 रुपये प्रति हजार यूनिट में और हरियाणा ब्रिक्स 5,500 रुपये प्रति हजार यूनिट की दर से उपलब्ध है। बता दें कि महीने भर पहले इसका दाम 6000 रुपये के पार था।

गौरतलब है कि सरकार ने हाल ही में स्टील पर एक्सपोर्ट ड्यूटी बढ़ा दी थी। जिसके चलते घरेलू बाजार में स्टील के दामों में गिरावट दर्ज की गई थी। इसके अलावा देश के कई हिस्सों में भारी बारिश के चलते निर्माण गतिविधियों में कमी आई है, जिसका असर डिमांड पर हुआ है। इस साल मार्च-अप्रैल के दौरान सरिये का भाव रिकॉर्ड उच्च स्तर पर पहुंच गया था। पिछले कुछ दिनों में इसमें फिर से तेजी देखने को मिल रही है लेकिन यह अब भी मार्च-अप्रैल के मुकाबले सस्ते दामों पर मिल रहा है।

 


You may have missed