अजब-गजब: लड़कियों के पैरों पर गिरे छात्र संघ चुनाव लड़ रहे उम्मीदवार, देखें Video
भरतपुर: राजस्थान के भरतपुर में हो रहे छात्रसंघ चुनाव में एक अलग ही नजारा देखने को मिला। दरअसल चुनाव लड़ रहे उम्मीदवार ने मतदाताओं के पैर तक पकड़ लिए। इतना ही नहीं पैरों को पकड़कर वोट करने की मांग की गई।


बता दें कि राज्य के भरतपुर जिले में छात्रसंघ चुनावों के लिए 8 बजे से मतदान शुरू हो गया है। जिले में कुल 12 कॉलेज में छात्रसंघ के चुनाव हो रहे हैं। चुनावों को देखते हुए कॉलेजों में भारी पुलिस को तैनात किया गया है। बृज यूनिवर्सिटी से तीन प्रत्याशी चुनावी मैदान में हैं। एबीवीपी से हितेश फौजदार, एनएसयूआई से पुष्पेंद्र और निर्दलीय से राहुल शर्मा मैदान में हैं। बृज विश्वविद्यालय के तीनों प्रत्याशी के बीच जोरदार मुकाबला देखने को मिल रहा है।
भरतपुर में छात्रसंघ चुनाव में प्रत्याशियों के पैर पकड़ और दण्डवत कर अपने पक्ष में मतदान करने के लिये मनुहार की pic.twitter.com/zakM1OJrCN
— satpal singh (@satpals22712346) August 26, 2022
आरडी गर्ल्स कॉलेज से एबीवीपी से खुशी सोलंकी ने टिकट मांगा था लेकिन जब टिकट नहीं मिला तो निर्दलीय मैदान में उतर गईं। एबीवीपी से आशना फौजदार ने अध्यक्ष पद के लिए नामांकन भरा है। उपाध्यक्ष पद के संस्कृति, हंसिका संयुक्त सचिव पद के लिए मैदान में उतरी हैं। आरडी गर्ल्स कॉलेज में साल 2019 और 2022 में एनएसयूआई को कोई प्रत्याशी नहीं मिला है।
वहीं एमएसजे कॉलेज से एबीवीपी से अध्यक्ष पद के लिए पवन चिकसाना मैदान में हैं। महासचिव पद के लिए वीरेंद्र गुर्जर ने चुनाव लड़ रहे हैं। गौरव लुधावई उपाध्यक्ष पद के प्रत्याशी हैं। गौरव सिनसिनवार ने संयुक्त सचिव के लिए नामांकन दाखिल किया है। जबकि एनएसयूआई ने एमएसजे कॉलेज से अध्यक्ष पद के लिए कौशल फौजदार, उपाध्यक्ष कर्मवीर फौजदार, महासचिव मुकेश गुर्जर और संयुक्त सचिव के लिए कपिल चुनाव मैदान में भाग्य आजमा रहे हैं। बता दें कि एमएसजे कॉलेज में करीब 6 हजार मतदाता हैं।

