April 23, 2026

गर्लफ्रेंड के प्यार में युवक बना चोर: गिफ्ट देने के लिए कर रहा था पॉकेटमारी, भीड़ ने पकड़कर कर दी पिटाई

marpit

सीवान: प्रेमी जोड़े अक्सर अपनी किसी न किसी हरकतों के चलते चर्चा में आ ही जाते हैं। ठीक इसी तरह का एक मामला बिहार के सीवान से सामने आया है, जहां प्रेमिका को सोने की चेन देने की चाहत में एक आशिक पॉकेटमार बन गया। गर्लफ्रेंड को गोल्ड चेन दिलाने के लिए तितर बाजार में पॉकेट पर हाथ साफ ही कर रहा था कि वह भीड़ की गिरफ्त में आ गया फिर भीड़ ने जमकर उसकी धुनाई कर दी। इसके बाद आशिक पॉकेटमार मार खाने से बचने के लिए लोगों के पैरों पर गिरकर गिड़गिराने लगा। वह लोगों से छोड़ देने की दुहाई देने लगा।


मामला सीवान के मैरवा थाना क्षेत्र के तितर बाजार के बैंक ऑफ इंडिया के पास की है। घटना के बारे में बताया जा रहा है बैंक ऑफ इंडिया से कैश निकासी करके लौट रहे एक युवक की पॉकेट पर हाथ साफ करते पॉकेटमार को लोगों ने पकड़ लिया।

गर्लफ्रेंड को गिफ्ट देने के लिए पॉकेटमारी
इसके बाद लोगों ने उसकी जमकर धुनाई कर दी. मार खाने से बचने के लिए वह गिड़गिड़ाने लगा। वह बार-बार लोगों से छोड़ देने की गुहार लगा रहा था. लेकिन लोगों ने उसे जमकर सबक सिखाया। इस दौरान उसने पूछताछ में बताया कि उसकी गर्लफ्रेंड अपने बर्थडे पर सोने की चेन की डिमांड कर रही थी। उसको सोने की चैन देने के लिए उसके पास पैसे नहीं थे, तब वह ट्रेन में पॉकेटमारी करने लगा।

सीवान में कर रहा था पॉकेटमारी
ट्रेन में पॉकेटमारी करते-करते वह सीवान पहुंच गया. सीवान पहुंचने से पहले उसने ट्रेन में कई लोगों के पॉकेट पर हाथ साफ कर दिया और करीब 9 हजार रुपए जमा कर लिए थे। ट्रेन पर वह एक और पॉकेट पर हाथ साफ कर रहा था इस दौरान वह लोगों की नजर में आ गया, तब वह वहां से किसी तरह भागा था. इसके बाद वह सीवान के तितर बाजार पहुंच गया. यहां एक युवक को बैंक से पैसे लेकर निकलते देखा तो खुद पर काबू नहीं रख पाया और पॉकेटमारी की कोशिश करने लगा तो लोगों ने पकड़ लिया।


You may have missed