28 अगस्त का राशिफलः ये राशिवाले चोरों से रहें सावधान, वृषभ, मेष-कन्या कलह से रहेंगे परेशान
मेषः कीमती वस्तु से संबंधित विवाद संभव है। पारिवारिक कलह की संभावना है। आलस्य तथा भ्रम की स्थिति रहेगी। आज ऊँ बुं बुधाय नमः का एक माला जाप करें। गणपति की आराधना करें। हरी मूंग दान करें।


वृषभः आज आपका कीमती सामान चोरी हो सकता है। असावधानी से दुर्घटना संभव है। चिड़चिड़ेपनसे रिश्तों में दरार आ सकती है। आज चंद्रमा के उपाय कर लें। ऊँ नमः शिवाय नमः का जाप करें। रूद्राभिषेक करने से कल्याण होगा।
मिथुनः पारिवारिक अशांति से मानसिक कष्ट रहेगा। व्यसन या गलत संगति हानिकारक साबित होगी। व्यवसायिक कार्य में विलंब आ सकता है। केतु कृत कष्टों के निवारण के लिए ऊँ कें केतवें नमः का जाप कर दिन की शुरूआत करें। सूक्ष्म जीवों की सेवा करें। गाय या कुत्ते को आहार दें।
कर्कः किसी प्रकार के नये अवसर की प्राप्ति होगी। आर्थिक स्थिति यथावत् रहेगी। हानि या विवाद संभव है। आज लाभ की स्थिति को बनाये रखने के लिए ऊँ गं गणेशाय नमः का एक माला जाप करें। पौधे का दान करें। इलायची खायें एवं खिलायें।
सिंहः महत्वाकांक्षा के अनुरूप लाभ मिलेगा। कला के क्षेत्र में प्रसिद्धि के योग हैं। किसी व्यसन से शारीरिक कष्ट हो सकता है। आज प्रातः स्नान के उपरांत सूर्य को जल में लाल पुष्प तथा शक्कर मिलाकर अर्घ्य दें। आदित्यहृदय स्त्रोत पाठ करें। गुड़ और गेहूं दान करें।
कन्याः वित्तीय विवाद हो सकता है। कलह से मानसिक रूप से परेशान रहेंगे। कार्य में आकस्मिक अवरोध आ सकता है। शांति के लिए ऊँ शुं शुक्राय नमः का जाप करें। मां महामाया के दर्शन करें। चावल, दूध, दही का दान करें।
तुलाः सीनियर से विवाद हो सकता है। तालमेल बैठाने में दिक्कत आएगी। अनियमित रूटिन से परेशानी होगी। मानसिक अस्थिरता संभव है। कष्टों से निवृत्ति के लिए ऊँ नमः शिवाय का जाप करें। दूध, चावल का दान करें।
वृश्चिकः व्यवसायिक उन्नति होगी। सेमिनार हेतु प्रवास संभव है। संतान संबंधित कोई बड़ा निर्णय ले सकते हैं। पुरानी बीमारी से कष्ट हो सकता है। आज ऊँ घृणि सूर्याय नमः का जाप करें। सूर्य नमस्कार करें और गुड़-गेहूं का दान करें।
धनुः पारिवारिक सुख उत्तम रहेगा। पैतृक रिश्तों में नजदीकी बढ़ेगी। उत्साह एवं सुख में वृद्धि होगी। मंगल के शुभ प्रभाव में वृद्धि एवं कष्टों की निवृत्ति के लिए ऊँ अं अंगारकाय नमः का जाप करें। मसूर की दाल, गुड़ दान करें।
मकरः मन एकाग्र और धार्मिक काम में मनोबल रहेगा। गले या कान का रोग परेशान कर सकता है। आर्थिक कष्ट की संभावना है। बृहस्पति के उपाय आजमायें। ऊँ गु गुरूवे नमः का जाप करें। पीली वस्तुओं का दान करें।
कुंभः धार्मिक यात्रा के योग हैं। नवीन वाहन का सुख मिल सकता है। आनन्ददायी समय गुजारेंगे। स्कीन एलर्जी हो सकती है। शुक्र कृत कष्टों से बचाव के लिए ऊँ शुं शुक्राय नमः का जाप करें। मां महामाया के दर्शन करें। चावल, दूध, दही का दान करें।
मीनः पार्टनरशिप में लाभ होगा। काम में अचानक व्यवधान आ सकता है। जीवनसाथी से विवाद की संभावना है। शांति के लिए ऊँ शं शनैश्चराय नमः की एक माला जाप कर दिन की शुरूआत करें। रूद्राभिषेक करें। उड़द या तिल दान करें।

