कैट का बड़ा फैसला: लाखों युवाओं के शिक्षक बनने के खुलेंगे रास्ते, बीएड स्पेशल और बीएड दोनों डिग्री अब एक समान
नई दिल्ली: सेंट्रल एडमिनिस्ट्रेटिव ट्रिब्युनल यानी (CAT) ने बैचलर ऑफ एजुकेशन यानी (BEd) को लेकर एक ऐसा फैसला सुनाया है जो देशभर के लाखों उम्मीदवारों को बड़ी राहत देने वाला है। केंद्रीय प्रशासनिक न्यायाधिकरण ने BEd Special Degree को बीएड के समान बताया है। एक मामले में सुनवाई करते हुए सीएटी ने कहा कि ‘बीएड स्पेशल का महत्व उतना ही है जितना BEd की डिग्री का होता है। इसलिए अगर किसी अभ्यर्थी ने बीएड स्पेशल डिग्री कोर्स किया है, तो भी वह सामान्य सरकारी स्कूल टीचर की नौकरी पाने के योग्य है।’



