October 9, 2026

पिटाई का LIVE VIDEO सीसीटीवी कैमरे में कैद: जेठानी और बहुओं ने बुजुर्ग महिला को लात, घूसों और चप्पलों से पीटा

pitai ka

झांसी: जमीन विवाद को लेकर जेठानी और बहुओं ने एक बुजुर्ग महिला की बेरहमी से पिटाई करने का मामला उत्तर प्रदेश के झांसी से सामने आया है। महिला को जबरन उसी के घर से बाहर निकाल कर परिवार की महिलाओं ने लात, घूसों और चप्पलों से जमकर पिटाई कर दी। पिटाई के बाद महिला घायल होकर बेहोश हो गई। पिटाई का लाइव वीडियो पास के मकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया।


बता दें, मामला नवाबाद थाना क्षेत्र के खंडेराव गेट का है, जहां पीड़ित बुजुर्ग महिला रेखा कुशवाहा अपने पुश्तैनी मकान में रहती हैं। रेखा का पुश्तैनी मकान को लेकर अपनी जेठानी से लंबे समय से विवाद चल रहा था। पीड़ित रेखा की जेठानी पुश्तैनी मकान को खाली कराने के लिए अक्सर रेखा से झगड़ा करती थीं। रेखा ने बताया कि जेठानी और परिवार के लोग उसको आए दिन घर खाली करने के लिए धमकियां देकर गाली-गलौज करते थे, जबकि मकान का मामला न्यायालय में विचाराधीन है।

महिला के देवर की भी पिटाई की
आज रेखा जब घर पर अकेली थीं, उसी समय उसकी जेठानी और उसकी बहुओं ने साथ मिलकर रेखा को घर से बाहर निकाल कर उसकी लात, घूसों और चप्पलों से जमकर पिटाई की। पिटाई में रेखा बुरी तरह घायल हो गई थीं। रेखा के साथ पिटाई होता देख जब उसका देवर रेखा को बचाने पहुंचा तो गुस्साई महिलाओं ने उसके देवर की भी पिटाई करनी शुरू कर दी।

सीओ बोले- आरोपियों पर जल्द होगी कार्रवाई
इस घटना को लेकर पीड़िता रेखा कुशवाहा ने नवाबाद थाने में लिखित रूप से शिकायत पत्र देकर आरोपी जेठानी और उसकी बहुओं की शिकायत की है। साथ ही पीड़िता ने घटना के समय हुई पिटाई का सीसीटीवी फुटेज भी स्थानीय पुलिस को दिया है। वहीं इस पूरे मामले पर सीओ सिटी राजेश कुमार ने बताया है कि उनके पास पीड़िता की शिकायत और वीडियो आया है। साक्ष्यों के आधार पर दोषियों पर जल्द ही कार्रवाई की जाएगी।


You may have missed