April 18, 2026

BIG ब्रेकिंग: कंपनी के आधा दर्जन कर्मचारियों ने खाया जहर, नौकरी से निकाले जाने पर उठाया ये कदम

breaking news

इंदौर: मध्य प्रदेश के इंदौर से इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है कि एक निजी कंपनी में काम करने वाले 7 कर्मचारियों ने जहर खाकर जान देने की कोशिश की है। जानकारी के मुताबिक, कर्मचारियों ने नौकरी से निकाले जाने के चलते ये कदम उठाया है। फिलहाल सभी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां इलाज जारी है।


आत्महत्या की कोशिश करने वालों में जमनाधर विश्वकर्मा, दीपक सिंह, राजेश मेमियोरिया, देवीलाल करेडिया, रवि करेड़िया, जितेंद्र धमनिया, शेखर वर्मा शामिल हैं। घटना के बाद से कंपनी मालिक रवि बाफना और पुनीत अजमेरा लापता हैं। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है।


You may have missed