April 20, 2026

Watch Video: लिफ्ट में बच्चे को कुत्ते ने काटा, चुपचाप देखती रही कुत्ते की मालकिन

lift me bachhe ko kutte ne

गाजियाबादः यूपी के गाजियाबाद की एक सोसाइटी के लिफ्ट में एक बच्चे को कुत्ते ने काट लिया। बच्चा दर्द से तड़पता रहा लेकिन कुत्ते की मालकिन को इससे कोई फर्क नहीं पड़ा। लिफ्ट रुकने पर वह चुपचाप बाहर निकल गई जबकि कुत्ता एक बार फिर बच्चे को काटने की कोशिश में था।


गाजियाबाद में राजनगर एक्सटेंशन की चार्म्स काउंटी सोसाइटी का यह वीडियो वायरल हो गया है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि लिफ्ट में एक महिला अपने कुत्ते के साथ नीचे उतर रही है। उस लिफ्ट में मौजूद एक बच्चे को उसके कुत्ते ने काट लिया। लेकिन वह महिला कुछ भी नहीं कर रही है और बड़े आराम से लिफ्ट नीचे जाने पर निकलकर चली जाती है।

बच्चे ने बाद में उसने अपने माता-पिता को घटना की जानकारी दी। परिजनों की शिकायत पर नंद ग्राम पुलिस ने धारा 298 के तहत एफआईआर दर्ज कर ली है। बताया जा रहा है कि इस महिला का कुत्ता पहले भी कई और लोगों को काट चुका है।

गाजियाबाद में एक तरफ आवारा कुत्तों की संख्या बढ़ती जा रही है, वहीं कुत्ता पालने वाले भी नियम-कानूनों का पालन नहीं कर रहे हैं। लगातार शिकायतों के बावजूद नगर निगम चुपचाप बैठा हुआ है।


You may have missed