July 21, 2026

12,489 पदों पर शिक्षकों की भर्ती और छत्तीसगढ़िया ओलंपिक का आयोजन समेत भूपेश कैबिनेट में लिए गए कई महत्वपूर्ण फैसले

cabin

रायपुर: सीएम भूपेश बघेल की मौजूदगी में कैबिनेट की बैठक में आज कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए है। पत्रकारों से चर्चा में सीएम ने बताया कि छत्तीसगढ़िया ओलंपिक का आयोजन किया जाएगा। एक अन्य महत्वपूर्ण फैसले में किसानों को तीन लाख तक कर्ज देने का फैसला किया गया है।


प्रदेश में अब अनुसूचित जाति, जनजाति और अन्य पिछड़ा वर्ग विभाग अलग होंगे। इसके साथ ही SC और OBC सलाहकार परिषद का गठन किया जाएगा। इसके अध्यक्ष मुख्यमंत्री होंगे।

मुख्यमंत्री निवास में हुई इस बैठक के बाद मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने बताया कि प्रदेश में छत्तीसगढ़ ओलिंपिक का आयोजन किया जाएगा। इसमें हिस्सा लेने वाले खिलाड़ियों की कोई आयु सीमा नहीं होगी। इसके अलावा भूपेश कैबिनेट में बस्तर और सरगुजा संभाग के लिए 12 हजार 489 शिक्षकों के पदों पर भर्ती का फैसला लिया है। इस भर्ती के तहत 6 हजार 285 सहायक शिक्षक, 5 हजार 772 शिक्षक और 432 पद व्याख्याता के भरे जाएंगे।

यह भी फैसले लिए गए
सहकारी समितियों की ऋण सीमा बढ़ाकर तीन लाख रुपए की गई।
सोलर पावर से पानी लिफ्ट कर पनबिजली बनाने की योजना मंजूर।
निजी जमीन पर भी सोलर पावर प्लांट लग सकेंगे। 30 साल का एग्रीमेंट। प्रति एकड़ 25 हजार रुपये किराये पर जमीन लेंगे।
कृषि विभाग के लिए नवा रायपुर में अलग जमीन मिलेगी।
नहरों और सर्विस रोड पर PWD और दूसरे विभाग भी काम कर पाएंगे।
तीन नए मेडिकल कॉलेजों में इन्फ्रास्ट्रक्चर के लिए कंसल्टेंट नियुक्त होंगे।
लघु जल विद्युत नीति को बढ़ाया गया। छह नई परियोजना शुरू होगी। 83 मेगावॉट उत्पादन बढ़ेगा।


You may have missed