June 3, 2026

रायपुर में गणेश विसर्जन के लिए बनाए गए 33 अस्थायी कुंड

Ganeshotsav 2022

रायपुर: राजधानी रायपुर नगर निगम द्वारा शहर के 33 जगहों पर अस्थायी विसर्जन कुंड बनाया गया है। वहीं बड़ी मूर्तियों का विसर्जन महादेव घाट पर बने विसर्जन कुंड में किया जाएगा।


निगमायुक्त मयंक चतुर्वेदी के निर्देश पर शहर के सभी 10 जोनों में विसर्जन कुंड की व्यवस्था की जा रही है। जोन क्रमांक 1 क्षेत्र में गोगांव में दुर्गा-हनुमान मंदिर, भनपुरी में छठवा तालाब शिव मंदिर के पास, गुढ़ियारी में मच्छी तालाब, खमतराई में शीतला तालाब के पास कुंड की व्यवस्था रहेगी।

इसी तरह जोन क्रमांक 2 में कूकरी तालाब, जोन क्रमांक 3 में एस एल आर एम सेंटर गोठान मोवा, कुष्ठ बस्ती तरुण नगर पंडरी तालाब पारा और तेलीबांधा में विसर्जन की व्यवस्था रहेगी। जोन क्रमांक 4 क्षेत्र में कंकाली तालाब, बूढ़ातालाब और चिरौंजी तालाब, इसी तरह जोन क्रमांक 5 क्षेत्र के तरुण नगर डंगनिया तालाब, रोहनीपुरम तालाब, लाखे नगर और मलसाय तालाब में व्यवस्था की गई है।

वहीं जोन क्रमांक 6 में मठपुरैना पानी टंकी, जोन क्रमांक 7 में मोहबा बाजार चौक, महंत तालाब, कर्मा चौक, आमा तालाब, जोन क्रमांक 8 क्षेत्र के शीतला तालाब रामदरबार कोटा और डूमर तालाब जोन क्रमांक 9 क्षेत्र में मोवा तालाब, खम्हारडीह तालाब, अवंति विहार तालाब और जोन क्रमांक 10 क्षेत्र के पुरैना तालाब, अमलीडीह तालाब और गजराज बांध तालाब में अस्थायी कुंड की व्यवस्था रखी गई है। इन जगहों में से मच्छी तालाब, खमतराई शीतला तालाब, बूढ़ातालाब और गजराज बांध तालाब में दो-दो अस्थायी विर्सजन कुंड रखे जाएंगे।


You may have missed