Watch Video: कपड़ों को लेकर कमेंट बर्दाश्त नहीं कर पाई उर्फी जावेद, बोली- अपने घर की मां और बहनों पर
अपने अतरंगी अवतार के लिए जानी जाने वाली एक्ट्रेस उर्फी जावेद आए दिन किसी ना किसी वजह से खबरों में रहती ही हैं। उर्फी किसी भी आउटफिट को बेहद कॉन्फिडेंट्स के साथ कैरी करती हैं। आम लोगों से लेकर बॉलीवुड स्टार्स भी उनके ड्रेसिंग सेंस से वाकिफ हैं, लेकिन उनके आउटफिट्स से बाकी लोग थोड़े असहज हो जाते हैं और कुछ ना कुछ कमेंट कर डालते हैं और ऐसा ही कुछ हाल ही में हुआ जिसकी वजह से एक्ट्रेस पैपराजी पर भड़की हुई नजर आई हैं। उन्होंन पैपराजी को कहा मैं आपकी इज्जत करती हूं तो आप बदले में ये बोल रहे हैं।


कपड़ों को लेकर कमेंट नहीं कर पाई बर्दाश्त
एक इवेंट के दौरान उर्फी जावेद पैपराजी पर भड़कती हुईं कहती हैं को आप लोगो मेरे कपड़ो को लेकर कमेंट कर रहे हैं। आपको में इज्जत देती हूं बदले में आप ऐसे कमेंट करते हैं। एक्ट्रेस ने वीडियो में बताया है कि झलक दिखा जा के शो में एक्ट्रेस के लुक को लेकर किसी पैपराजी ने कहा आज तो ढंग के कपड़े पहन लेती है। एक्ट्रेस उर्फी जावेद ने कहा है कि आपको कपड़े पर कमेंट करना है तो अपने घर की बहनों और मां पर करें मेरे कपड़ों पर कमेंट न करें।
View this post on Instagram

