April 18, 2026

8 सितंबर का राशिफलः इन राशि के विद्यार्थियों को मिलेंगे अच्छे फल, गुरु करेंगे इन राशियों का कल्याण

aaj ka rashifal

मेषः मेष राशि के जातकों के व्यापार के क्षेत्र का विस्तार होगा। जीवनसाथी से संबंधों में मधुरता आएगी। नए कार्यकलापों में सफलता मिलने के योग बनते हैं। लाभ के लिए सूक्ष्म जीवों को आहार दें। दुर्गाजी के दर्शन करें और दुर्गा कवच का पाठ करें।


वृषभः विद्यार्थियों को परिश्रम से अच्छे फल मिलने की उम्मीद है। रुके हुए कार्य पूर्ण किए जा सकेंगे। नौकरी में पदोन्नति के योग बनेंगे। शांति के लिए सूक्ष्म जीवों की सेवा करें। हल्दी, नारियल का दान करें। गणपति का पूजन करें।

मिथुनः वाहन सावधानी से चलाएं। भाइयों से खटपट हो सकती है। विरोधियों से सावधान रहें। आर्थिक स्थिति मजबूत हो सकेगी। भगवती गायत्री की आराधना करें। गुड़ और गेहूं का दान करें।

कर्कः लाभ के अच्छे अवसर प्राप्त होंगे। कामकाज, व्यवसाय ठीक चलेगा। सहयोगी कर्मचारियों से मदद मिलेगी। कष्टों से बचाव के लिए ऊँ नमः शिवाय का जाप करें। दूध, चावल का दान करें।

सिंहः नए कार्यों में सफलता मिलने की पूर्ण संभावना बनती है। आत्मविश्वास बढ़ेगा। फिजूलखर्ची से बचना चाहिए। ऊँ भौं भौमाय नमः का एक माला जाप करें। मंदिर में लड्डू का भोग लगायें।

कन्याः परिश्रम का पूरा फल आज आपको मिलेगा। व्यापारिक कार्य से की गई यात्रा लाभप्रद रहेगी। पारिवारिक स्थिति संतोषप्रद रहेगी। ऊँ बृं बृहस्पतयै नमः का एक माला जाप करें। पुरोहित को केला और नारियल का दान करें।

तुलाः व्यवसायिक दृष्टि से लाभदायक और अनुकूल संयोग प्राप्त होंगे। पुराने रुके कार्य पूरे हो सकेंगे। गृहस्थ जीवन शांतिमय रहेगा। दोषों की निवृत्ति के लिए चावल, दूध, दही का दान करें। दुर्गासप्तशती का पाठ करें।

वृश्चिकः वस्त्र आभूषण की खरीदी करेंगे। पारिवारिक बिजनेस से वित्तीय ग्रोथ मिलेगी। आर्थिक स्थिति में उन्नति होगी। ऊँ शुं शुक्राय नमः का जाप करें। चावल, दूध, दही का दान करें।

धनुः सत्तापक्ष से किसी पद की प्राप्ति होगी। नौकरी के प्रयास में सफलता मिलेगी। किसी वरिष्ठ व्यक्ति से सहयोग प्राप्त होगा। शनि के उपाय करें। ऊँ शं शनैश्चराय नमः की एक माला जाप कर दिन की शुरूआत करें। उड़द या तिल दान करें।

मकरः कार्य में तेजी दिखाई देगी। सत्तापक्ष से वाहन एवं मकान संबंधी कार्यो में लाभ की संभावना है। लाभ की स्थिति को बनाये रखने के लिए ऊँ गं गणेशाय नमः का एक माला जाप करें। पौधे का दान करें।

कुंभः शेयर या लाटरी में अचानक हानि की संभावना है। प्रतिद्वंद्वियों से विवाद या हानि की संभावना है। मामा या ममेरे भाईयों का साथ दिन को बेहतर बना सकता है। राहु से संबंधित कष्टों से बचाव के लिए ऊँ रां राहवे नमः का एक माला जाप कर दिन की शुरूआत करें। मूली का दान करें। सूक्ष्म जीवों को आहार दें।

मीनः नई विद्या पर कार्य की शुरूआत या नये योजना से कार्य करने से लाभ होगा। नये लोगों से व्यवहारिक दूरी बनाये रखना उचित होगा। असंभावित हानि से बचने के लिए ऊँ कें केतवें नमः का जाप कर दिन की शुरूआत करें। सूक्ष्म जीवों की सेवा करें।


You may have missed