July 3, 2026

शहर में आज निकलेंगी भव्य आकर्षक झांकियां: अलग-अलग थीम पर की गईं तैयार, पुलिस ने जारी किया रोडमैप

ganesh4

छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिले में आज शुक्रवार को गणेश विसर्जन के दौरान भव्य और मनमोहक झांकियां निकाली जाएंगी। इसे लेकर तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। कोरोना महामारी के कारण पिछले 2 सालों से झांकियां नहीं निकाली गई थीं, इसलिए इस बार लोगों और आयोजकों दोनों में भारी उत्साह है। वहीं पुलिस और जिला प्रशासन ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए हैं। शहर में एक हजार पुलिस जवान तैनात रहेंगे।


जिले में अलग-अलग थीम पर गणेश पूजा समितियों ने झांकियां तैयार की हैं। इनमें श्रीकृष्ण लीला, गणेश जन्म उत्सव, भोले शंकर की बारात खास हैं। 9 सितंबर को शाम से ही झांकियां शहर के प्रमुख मार्गों पर नजर आने लगेंगी। राजनांदगांव में कोविड 19 से पहले भव्य झांकियों को देखने पूरे प्रदेश से लोग पहुंचते थे। इस साल भी यहां बड़ी संख्या में लोगों के आने की उम्मीद है। गणेश पूजा समितियों ने कहा कि इस बार झांकियों को बनाने में लाखों रुपए खर्च किए गए हैं।

SP ने लिया तैयारियों का जायजा
गुरुवार को SP प्रफुल्ल कुमार ठाकुर ने पूरी टीम के साथ शहर के विभिन्न क्षेत्रों का निरीक्षण किया और तैयारियों का जायजा लिया। उन्होंने अधिकारियों-कर्मचारियों को सुरक्षा के कड़े इंतजाम रखने को लेकर निर्देश दिए। साथ ही झांकियों के निकालने के दौरान भीड़ मैनेजमेंट और कोई अव्यवस्था नहीं फैले, इसको लेकर भी निर्देश दिए गए।

इस बार राजनांदगांव में लगभग 30 से 35 विसर्जन झांकियां निकाली जाएंगी। शहर के प्रमुख मार्गों भारत माता चौक, कामठी लाइन, मानव मंदिर चौक से होते हुए गंज लाइन में ये झांकियां निकाली जाएंगी। पुलिस ने सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए शहर के प्रमुख मार्गों पर गाड़ियों की आवाजाही प्रतिबंधित की है। पुलिस ने शहर के अलग-अलग स्थानों पर पार्किंग व्यवस्था सुनिश्चित की है।

इन मार्गों पर गाड़ियों की आवाजाही रहेगी प्रतिबंधित
गणेशोत्सव और झांकी प्रदर्शनी व भ्रमण के दौरान गुरूद्वारा चौक, महावीर चौक, भगत सिंह चौक, पोस्ट ऑफिस चौक, महापौर निवास के पास रामाधीन मार्ग, अग्रवाल ट्रांसपोर्ट, कुआं चौक, हीरामोती लाइन, दुर्गा चौक के पास गाड़ियों को 9 सितंबर के शाम 4 बजे से 10 सितंबर की सुबह 10 बजे तक प्रतिबंधित किया गया है।


You may have missed