April 29, 2026

यो यो हनी सिंह का पत्नी शालिनी तलवार से हुआ तलाक, गुजारा भत्ता के लिए चुकानी पड़ी इतनी करोड़ की राशी

IMG_20220910_120002

मशहूर गायक हनी सिंह का पत्नी शालिनी तलवार से तलाक हो गया है। जानकारी के मुताबिक शालिनी ने पिछले साल दिल्ली के तीस हजारी कोर्ट में हनी सिंह के खिलाफ घरेलू हिंसा का मामला दर्ज करवाया था। इसके साथ ही शालिनी ने हनी के खिलाफ एक्स्ट्रा-मैरिटल अफेयर की शिकायत भी दर्ज कराई थी।


शालिनी तलवार ने ‘घरेलू हिंसा, महिलाओं का संरक्षण अधिनियम’ के तहत 10 करोड़ रुपये का मुआवजा मांगा था, लेकिन दोनों के बीच एक करोड़ पर समझौता हुआ। दिल्ली के साकेत डिस्ट्रिक कोर्ट के फैमिली कोर्ट में हनी सिंह ने एलिमनी के तौर पर एक करोड़ रुपये का चेक सील्ड लिफाफे में शालिनी को सौंप दिया।

बता दें कि अदालत ने हनी सिंह को 28 अगस्त 2021 तक के लिए नोटिस जारी किया था। वहीं गुरुवार को दोनों के बीच तलाक के बाद मामला शांत हुआ। जानकारी के मुताबिक इस मामले की अगली सुनवाई 20 मार्च 2023 को होगी, जिसमें अगले प्रस्ताव पर सुनवाई की जाएगी।


You may have missed