भिलाई और महासमुंद में सेक्स रैकेट का खुलासा: जिले के 7 स्पा सेंटर पर पुलिस ने मारा छापा, 25 गिरफ्तार
भिलाईः राजधानी रायपुर से सटे भिलाई शहर में बड़े सेक्स रैकेट का खुलासा हुआ है। दुर्ग पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने एक नाबालिग सहित दो लड़कियों को सुरक्षित बचा लिया। एक होटल में चल रहे देह के गोरखधंधे का खुलासा उन्हीं के बीच की एक लड़की ने किया है। लड़कियों को दिखाने और कीमत तय करने का पूरा सौदा वॉट्सएप के जरिए होता था।


दुर्ग पुलिस ने बताया कि दूसरे राज्यों की लड़कियों को नौकरी दिलाने के नाम पर भिलाई बुलाया जाता था और उनसे जबरन देह व्यापार करवाया जाता था। इस मामले में मुख्य आरोपी अरुण कुमार सिंह और दूसरे आरोपी होटल के मैनेजर को गिरफ्तार कर लिया गया है। होटल संचालक और अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है।
पीड़िता ने खोला राज
पीड़िता ने बताया कि अरुण कुमार सिंह ने उसे काम दिलाने के लिए लखनऊ से भिलाई बुलाया था। इसके बाद उसे होटल के एक कमरे में बंधक रखा गया और जबरदस्ती देह व्यापार का दवाब बना रहा था। पीड़िता ने किसी तरह वैशाली नगर थाना के मोबाइल नंबर पर वाइस मैसेज वॉट्सएप किया।
वैशाली नगर थाना प्रभारी वीरेंद्र श्रीवास्तव ने इसकी जानकारी एसपी अभिषेक पल्लव को दी। इसके बाद एसपी ने एसडीओपी पाटन देवांश राठौर को महिला अधिकारी के साथ पीड़िता से संपर्क करके कार्रवाई के निर्देश दिए।
पुलिस ने होटल पहुंचकर पीड़िता को बचाया और दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया। पीड़िता की सूचना पर पुलिस ने होटल से दो और लड़कियों को बरामद किया है, जिसमें एक नाबालिग है।
पुलिस ने होटल के सभी कमरों की तलाशी भी ली, यहां आपत्तिजनक समान मिले हैं। आरोपियों के मोबाइल में कई लड़कियों की तस्वीरें मिली हैं। पुलिस मोबाइल से दूसरी जानकारियां खंगाल रही है ताकि बाकी आरोपियों के गिरेबां तक पहुंच सके।
महासमुंद में स्कूल के सामने चल रहा था सेक्स रैकेट
महासमुंद पुलिस ने देह व्यापार का भंडाफोड़ कर महिला दलाल समेत 5 लोगों को गिरफ्तार किया है। मौके से आपत्तिजनक समान और कैश भी जब्त किए गए हैं। मामला सरायपाली थाना क्षेत्र का है।
जानकारी के मुताबिक पतेरापाली स्कूल के सामने एक महिला किराए के मकान में लंबे समय से देह व्यापार का कारोबार संचालित कर रही थी। वहां पर बाहर से भी लड़कियां आती हैं। आस-पास के लोग भी इस बात से काफी परेशान थे। जिसकी शिकायत भी पुलिस से हुई थी। सूचना के आधार पर पुलिस ने जांच शुरू की और एक टीम को मौके पर भेजा।
बताया जा रहा है कि महिला दलाल ने घर के आसपास लोगों को निगरानी के लिए भी रखा था, जिससे पुलिस के आने की सूचना मिल सके। हालांकि पुलिस ने एक मुखबिर को ग्राहक बनाकर उस मकान में भेज दिया। उधर दलाल जैसे ही मौके पर पहुंचा, उसने देखा कि अंदर लड़कियां हैं। अंदर जिस्मफरोशी हो रही है। ये देखते ही उसने तुरंत पुलिस को जानकारी दी।
मुखबिर की सूचना पर पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। जिसके बाद महिला दलाल, 3 लड़कियां और एक ग्राहक को गिरफ्तार किया गया है। ग्राहक सरायपाली इलाके का ही रहने वाला है। पुलिस ने आरोपियों के पास से आपत्तिजनक समान और 3 हजार से अधिक कैश जब्त किया है।
मध्य प्रदेश के उज्जैन में पुलिस ने मारा छापा
मध्य प्रदेश के उज्जैन में स्पा सेंटर पर चल रही अनैतिक गतिविधियों की शिकायत के बाद पुलिस ने छापा मारकर 20 लोगों को हिरासत में लिया है. सीएसपी विनोद कुमार मीणा के नेतृत्व में माधव नगर थाना पुलिस ने स्पा सेंटरों पर दबिश दी. इस दौरान टावर चौराहा स्थित महाकाल भांग घोटे के सामने रिलैक्स स्पा सेंटर और आजाद नगर चौराहा स्थित मून स्पा सेंटर से युवक-युवतियों को संदिग्ध हालत मे गिरफ्तार किया. स्पा सेंटर से कुछ संदिग्ध सामग्री भी जब्त की गई है.
माधव नगर सीएसपी विनोद कुमार मीणा ने जानकारी देते हुए बताया कि हमें काफी समय से कुछ समाजसेवियों और पेरेंट्स के माध्यम से शिकायत मिल रही थी कि कोचिंग क्लास के पास संचालित होने वाले स्पा सेंटर पर अवैध देह व्यापार चल रहा है. शिकायत के बाद हमने कुल 7 स्थानों को चिन्हित किया था, जहां डाली गई दबिश के दौरान तीन स्थानों से मैनेजर, संचालक के साथ कुल 20 युवक-युवतियों को गिरफ्तार कर थाने लाया गया. इनके खिलाफ पीटा एक्ट के तहत मामला दर्ज किया जाएगा.

