April 23, 2026

19 सितंबर का राशिफलः नौकरी पेशा वालों को होगा लाभ

aaj ka rashifal

मेषः आज ऑफिस में किसी से विवाद हो सकता है। अपने क्रोध पर नियंत्रण रखना होगा। संतान के कैरियर को लेकर चिंतित हो सकते हैं। गैस की समस्या हो सकती है। आज सुबह उठकर हनुमान जी के दर्शन करें। ऊँ अं अंगारकाय नमः का जाप करें और मसूर की दाल दान करें।


वृषभः इस राशि के लोगों की नौकरी में अस्थिरता रहेगी। भविष्य को लेकर चिंतित हो सकते हैं। परिवार के बुजुर्गों के साथ समय बिताने का प्रयास करें। फेफड़ों में किसी तरह की समस्या हो सकती है। ऊँ गुरूवे नमः का जाप करें। गुरूजनों और बड़ों का आर्शीवाद ढाल की तरह काम करेगा।

मिथुनः आपको आज बड़ा लाभ हो सकता है। साक्षात्कार में सफलता मिलेगी। राइटिंग और मीडिया से जुड़े लोगों की सराहना हो सकती है। यात्रा करते समय किसी से विवाद न करें। आज गणेश जी की पूजा करें और पौधों का दान करें।

कर्कः आज का दिन बेहद शानदार रहेगा। धन संबंधी स्थिति मजबूत होगी। पारिवारिक जीवन बहुत सुखद रहेगा। शुक्र से संबंधित शुभ फलों में वृद्धि के लिए ऊँ शुं शुक्राय नमः का जाप करें। चावल, दूध और दही का दान करने से कष्ट में राहत मिलेगी।

सिंहः दफ्तर में आपको उच्चाधिकारियों का साथ मिलेगा। किसी मित्र की मदद से अपने कार्य पूरे कर पाएंगे। लाइफ पार्टनर से आपको गिफ्ट मिल सकता है। मां महामाया के दर्शन करें। ऊँ शुं शुक्राय नमः का जाप करें।

कन्याः किसी से उधार के लेनदेन में गड़बड़ी होने की आशंका है। झगड़ालू प्रवृत्ति के लोगों से सावधान रहें। अपने पार्टनर के साथ संबंध खराब न करें। ऊँ शं शनैश्चराय नमः की एक माला जाप कर दिन की शुरूआत करें। उड़द या तिल दान करें।

तुलाः आज नौकरी में आपके प्रभाव में वृद्धि होगी। वित्तीय गतिविधियों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। पदोन्नति मिल सकती है। सूर्य का उपाय करें। ऊँ घृणि सूर्याय नमः का पाठ करें। आदित्य हृदय स्त्रोत का पाठ करें। गुड़ और गेहूं का दान करें।

वृश्चिकः किसी भी अनजान व्यक्ति पर भरोसा न करें। अपनी काबिलियत पर भरोसा रखें। साहित्य या मीडिया से जुड़े लोगों के लिए दिन असमंजस भरा रहेगा। आज ऊँ सों सोमाय नमः का एक माला जाप करें। खीर बनाकर कम से कम एक कन्या को खिलायें।

धनुः अपने भविष्य को लेकर को लेकर आप आशान्वित रहेंगे। शेयर मार्केट में लाभ होने की संभावना है। नौकरी में कुछ रूके हुए काम आज बनने की सम्भावना है। केतु का उपाय करें। ऊँ कें केतवें नमः का जाप कर दिन की शुरूआत करें और सूक्ष्म जीवों की सेवा करें।

मकरः आज आप बेहद भावुक रहेंगे। जीवनसाथी के साथ अधिक समय व्यतीत कर सकते हैं। बातचीत सावधानी पूर्वक करें।  चंद्रमा के उपाय से राहत मिलेगी। ऊँ नमः शिवाय नमः का जाप करें। दूध और चावल का दान करें।

कुम्भः आज बेहद सक्रिय रहेंगे। सामाजिक, धार्मिक कार्यों में आपके सहयोग की सभी सराहना करेंगे। सेहत को लेकर लापरवाही न करें। मंगल के उपाय करें। ऊँ अं अंगारकाय नमः का जाप करें। हनुमानजी की उपासना करें। मसूर की दाल और गुड़ दान करें।

मीनः धन संपत्ति को लेकर चिंता दूर होगी। किसी के प्रति आकर्षण होगा। साझेदारी वाले कार्य में आपको फायदा हो सकता है। अपनी दिनचर्या को अनुशासित रखने का प्रयास करें। राहु के उपाय के लिए ऊँ रां राहवे नमः का एक माला जाप कर दिन की शुरूआत करना बेहतर रहेगा। सूक्ष्म जीवों को कुछ खाने के लिए दें।


You may have missed