June 3, 2026

रायपुर में होने वाले मैचों की टिकट बुकिंग शुरू, 250 रुपये में मिल रही टिकट, जल्दी करें बुक

Road Safety World Series Cricket Tournament 2022

रायपुर में होने वाले रोड सेफ्टी वर्ल्ड सीरीज के मैचों की टिकट बुकिंग आज से शुरू हो गई है। दर्शक बुक माय शो (book my show) पर ऑनलाइन टिकट खरीद सकते हैं।


बता दें कि इस बार रोड सेफ्टी टूर्नामेंट के पांच मैच रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में खेले जाएंगे। जिसमें दो लीग मुकाबले, दो सेमीफाइनल और एक फाइनल मैच शामिल है।

लीग के दोनों मैच एक ही दिन होंगे। यानी क्रिकेट प्रेमियों को डबल हेडर मैच देखने को मिलेंगे। जिसके लिए एक ही टिकट रखी गई है। लीग मुकाबले के लिए टिकट की दर 250 रुपए से शुरू हो रही है। वहीं सेमीफाइनल और फाइनल मुकाबले के लिए टिकट की दर 1000 रुपए से शुरू हो रही है।

रोड सेफ्टी वर्ल्ड सीरीज 2021 के सभी मुकाबले रायपुर में आयोजित किए गए थे। लेकिन इस बार सिर्फ 5 मुकाबले होने जा रहे हैं। पिछले साल की तुलना में इस बार मैच टिकट के दाम में बढ़ोतरी की गई है।

रायपुर में खेले जाएंगे ये मैच:
श्रीलंका लीजेंड्स बनाम बांग्लादेश लीजेंड्स 27 सितंबर दोपहर 3.30 बजे

इंग्लैंड लीजेंड्स बनाम ऑस्ट्रेलिया लीजेंड्स 27 सितंबर शाम 7.30 बजे

पहला सेमीफाइनल 28 सितंबर शाम 7.30 बजे

दूसरा सेमीफाइनल 29 सितंबर शाम 7.30 बजे

फाइनल 1 अक्टूबर शाम 7.30 बजे खेला जाएगा।


You may have missed