September 30, 2026

20 सितंबर का राशिफलः आज इन राशियों के जातकों को मिलेगी सफलता

aaj ka rashifal

मेषः आज आपकी पड़ोसियों से बहुत दिनों से चली आ रही तकरार समाप्त होगी। आपसी भाई-चारा बढ़ेगा। मन प्रसन्न रहेगा। आपकी मधुर वाणी से सभी खुश होंगे। आज श्री सूक्त का पाठ करें धूप तथा दीप जलायें। दूध, चावल का दान करें।


वृषभः आज आपको करीबी रिश्तेदारों का अच्छा सहयोग मिलेगा। आज कार्य में विशेष कुशलता दिखाई देगी। यशस्वी तथा बलवान होंगे। मां को शारीरिक कष्ट के कारण मन थोड़ा व्यथित हो सकता है। शांति के लिए ऊँ घृणि सूर्याय नमः का पाठ करें। सूर्य नमस्कार करें। गुड़ और गेहूं दान करें।

मिथुनः आज धन के कारण रूके कार्य पूरे होंगे। विश्वसनीय नौकरों का अच्छा काम आपको लाभ देगा। धार्मिक कर्म करने से मन संतुष्ट रहेगा। किंतु यात्रा थकाने वाली हो सकती है। उपाय आजमायें। ऊँ अं अंगारकाय नमः का जाप करें। मसूर की दाल, गुड़ दान करें।

कर्कः भागीदारों के साथ नये कार्य का शुभारंभ नई ऊर्जा और उत्साह से करने का अवसर मिलेगा। जिसमें कुछ और नए दोस्त या नए प्रस्ताव मिल सकते हैं। अतः नई शुरूआत होने के योग हैं। पड़ोसी या भाई से विरोध तथा उसके चलते विवाद की स्थिति निर्मित हो सकती है। आज ऊँ शं शनैश्चराय नमः की एक माला जाप कर दिन की शुरूआत करें। रूद्राभिषेक करें। उड़द या तिल दान करें।

सिंहः आज आपको संतान पक्ष से संबंधित विवाद के कारण हानि या अपमानित होना पड़ सकता है। आपके यश में कमी हो सकती है। आप अपने बुद्धि चातुर्य से समस्या को आसानी से निपटा पाने में सफल रहेंगे। ऊँ गुरूवे नमः का जाप करें। पीली वस्तुओं का दान करें। गुरूजनों का आर्शीवाद लें।

कन्याः आज आपको काव्यकला या वाणी के हुनर से अच्छी प्रसिद्धि एवं लाभ की प्राप्ति संभव है। किसी परीक्षा में भी अच्छी सफलता से स्थिति बेहतर होने और परिवर्तन होने के संकेत है। उदर विकार हो सकता है। ऊँ शुं शुक्राय नमः का जाप करें। चावल, दूध, दही का दान करें।

तुलाः आज आप सारा तनाव भूलकर नई ऊर्जा से अपने कार्य क्षेत्र में ध्यान लगायेंगे तो अच्छे लाभ की प्राप्ति का योग बनेगा। प्राथमिकता तय करें। अपने काम को बेहतर करने के लिए अपनी ऊर्जा का पूरा उपयोग करें। ऊँ शं शनैश्चराय नमः की एक माला जाप कर दिन की शुरूआत करें। भगवान शिव को जल दें।

वृश्चिकः इस राशि के लोग आज धार्मिक कृत्य करेंगे। थकान तथा खर्च कष्ट दे सकता है। जीवनसाथी के स्वास्थ्य से भी तनाव रहेगा। बृहस्पति के उपाय के लिए देवी जी को पीला वस्त्र, पीले पुष्प और लड्डू अर्पित करें।

धनुः पड़ोसियों का सहयोग मिलेगा। सांस्कृतिक कार्यक्रम में भागीदारी होगी। कंधा या श्वसन संबंधी कष्ट संभव है। शुक्र के कष्टों की निवृत्ति के लिए माता को दूध दही चढ़ायें। दुर्गासप्तशती का पाठ करें।

मकरः मकर राशि वालों के लिए छोटा प्रवास के योग हैं। वित्तीय बाधा संभव है। अकेलापन और उदासी रहेगी। शनि के लिए ऊँ शं शनिश्चराय नमः का जाप करें। काली चीजों का दान करें।

कुंभः कार्य में एकाग्रता बढ़ेगी। आर्ट फिल्ड में सफलता के योग हैं। सर्दी जनित कष्ट हो सकता है। आज सफेद मिष्ठान का दान कुवारी कन्याओं को करें। सफेद वस्त्र धारण करें।

मीनः शारीरिक कष्ट हो सकता है। कोई काम या किसी से मुलाकात पेंडिंग रहेगी। सूर्य की शांति के लिए लाल पुष्प चढ़ायें। गेहूं, गुड़ का दान करें।


You may have missed