21 सितंबर बुधवार का राशिफलः कार्यक्षेत्र में उन्नति के योग, आलस्य और भ्रम से हानि होगी
मेषः संतान और सामाजिक तौर पर परेशान होंगे। वाहन के मरम्मत के कारण शेष कार्यो में विलम्ब होगा। एलर्जी से कष्ट हो सकता है। मंगल के उपाय के लिए ऊँ अं अंगारकाय नमः का जाप करें। हनुमानजी की उपासना करें। मसूर की दाल, गुड़ दान करें।


वृषभः घरेलू स्थिति से मानसिक कष्ट हो सकता है। विवाद की संभावना है। इलेक्ट्रॉनिक वस्तु की हानि हो सकती है। राहु के उपाय के लिए ऊँ रां राहवे नमः का एक माला जाप कर दिन की शुरूआत करें। मूली का दान करें। सूक्ष्म जीवों को आहार दें।
मिथुनः दोस्तों के साथ पार्टी टाइम में मस्त रहेंगे। मन प्रसन्न रहेगा। सूर्य से संबंधित उपाय जरूर कर लें। ऊँ घृणि सूर्याय नमः का जाप करें। सूर्य नमस्कार करें। गुड़ और गेहूं दान करें।
कर्कः व्यवसाय के नये स्त्रोत खुलेंगे। भागीदारों का अच्छा सहयोग मिलेगा। अत्यधिक व्यय से बचें। शनि के इस दोष की निवृत्ति के लिए ऊँ शं शनैश्चराय नमः की एक माला जाप करें। रूद्राभिषेक करें और उड़द या तिल दान करें।
सिंहः दैनिक कार्यों में बाधा आ सकती है। किसी निर्णय को लेकर असमंजस में रहेंगे। पेट की तकलीफ रहेगी। शुक्र के उपाय के लिए ऊँ शुं शुक्राय नमः का जाप करें। मां महामाया के दर्शन करें। चावल, दूध, दही का दान करें।
कन्याः कार्यक्षेत्र में उन्नति मिलेगी। नवीन क्षेत्र या नये अवसर की प्राप्ति होगी। गले में कष्ट हो सकता है। बुध जनित दोषों को दूर करने के लिए ऊँ बुं बुधाय नमः का एक माला जाप कर गणपति की आराधना करें। दूबी गणपति को चढ़ाकर मनन करें। एक मुठ्ठी मूंग का दान करें।
तुलाः आलस्य तथा भ्रम से हानि होगी। निर्णय में विलंब या भ्रम की स्थिति रहेगी। लीवर में कष्ट हो सकता है। चंद्रमा कृत दोषों की निवृत्ति के लिए ऊँ श्रां श्रीं श्रौं सः चंद्रमसे नमः का जाप करें। दूध चावल का दान करें। श्री सूक्त का पाठ करें धूप तथा दीप जलायें।
वृश्चिकः कार्यक्षेत्र में अधिकार में वृद्धि होगी। वाहन सुख की प्राप्ति होगी। सामाजिक दायरा में बढ़ोतरी हो सकती है। सूर्य के उपाय कर लें। ऊँ घृणि सूर्याय नमः का जाप और आदित्यहृदय स्त्रोत का पाठ करें । गुड़ और गेहूं दान करें।
धनुः शिक्षा से संबंधित यात्रा में लाभ होगा। यात्रा के दौरान हाथ या कंधे में चोट लग सकती है। मंगल के उपाय से लाभ होगा। ऊँ अं अंगारकाय नमः का जाप करें। हनुमानजी की उपासना करें। मसूर की दाल, गुड़ दान करें।
मकरः अच्छी एकाग्रता से किये गये प्रयास के फलस्वरूप लाभ की प्राप्ति होगी। छोटे भाईयों से कष्ट होगा। आकस्मिक निवेश से बचें। बृहस्पति के लिए ऊँ गुरूवे नमः का जाप करें। पीली वस्तुओं का दान करें। गुरूजनों का आर्शीवाद लें।
कुंभः धन खर्च से तनाव होगा। अफवाह के कारण मानसिक चिंता हो सकती है। बेवजह का विवाद हो सकता है। शुक्र जनित तनाव से निवारण के लिए ऊँ शुं शुक्राय नमः का जाप करें। मां महामाया के दर्शन करें। चावल, दूध, दही का दान करें।
मीनः कर्ज की अदायगी से कष्ट हो सकता है। हानि या नुकसान से बचें। अध्ययन में बाधा से तनाव होगा। चंद्रमा के उपाय करें। ऊँ श्रां श्रीं श्रौं सः चंद्रमसे नमः का जाप करें। दूध, चावल, का दान करें। श्री सूक्त का पाठ करें धूप तथा दीप जलायें। रूद्राभिषेक करें।

