प्रदेश के कई हिस्सों में आज भी बारिश की संभावना, जानिए छत्तीसगढ़ में कब खत्म होगा बरसात का मौसम
रायपुर: मौसम विभाग ने आज भी प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश की संभावना जताई है। बता दे दक्षिण-पश्चिम मानसून की राजस्थान से वापसी शुरू हो गई है। अनुमान है कि यह लौटता हुआ मौसमी तंत्र पांच अक्टूबर को छत्तीसगढ़ की उत्तरी सीमाओं को छुएगा। 15 अक्टूबर तक यह बस्तर के दक्षिणी बिंदु से बाहर निकल जाएगा। इसी के साथ छत्तीसगढ़ में जून से शुरू हुआ बरसात का मौसम खत्म हो जाएगा।


मौसम विज्ञान विभाग के मुताबिक दक्षिण-पश्चिम मानसून की विदाई दक्षिण-पश्चिम राजस्थान और उससे लगे क्षेत्र से 20 सितंबर को ही शुरू हो गई है। अभी यह दक्षिण-खाजूवाला, बीकानेर, जोधपुर, और नलिया है। उसके बाद यह धीरे-धीरे आगे बढ़ेगी। मौसम विज्ञानियों का अनुमान है कि स्थानीय परिस्थितियों की वजह से इस बार वापसी की रफ्तार धीमी है। इसकी वजह से लौटता हुआ मानसून पांच अक्टूबर को छत्तीसगढ़ की सीमा में पहुंचेगा। उसके बाद अगले 10 दिनों में धीरे-धीरे पीछे हटता हुआ बाहर निकल जाएगा।

