April 27, 2024

22 सितंबर का राशिफलः इन राशि वालों को नये अवसर की प्राप्ति के योग


मेषः शत्रु पर विजय हासिल होगी। किसी को दिया कर्ज वापस पाएंगे। आलस्य हानिकारक साबित होगा। अधिकारियों से विवाद संभव है। बचाव के लिए ऊँ घृणि सूर्याय नमः का जाप करें। आदित्यहृय स्त्रोत पाठ करें। केशर, इलायची, गुड़, गेहूं का दान करें।


वृषभः नये अवसर की प्राप्ति होगी। आलस्य के कारण योजना में विलंब हो सकता है। पारिवारिक रिश्तों में दूरी आएगी। उपाय के लिए ऊँ सौं सोमाय नमः का जाप करें। मिश्री, चावल, कपूर, का दान करें।

मिथुनः आज गजब का उत्साह एवं ऊर्जा रहेगी। सामूहिक उत्सव में सम्मिलित होगें। लोगों को आपकी नई हुनर से परिचय होगा। आतुरता का त्याग करें। संयमित रहें। दोषों को दूर करने के लिए ऊँ कें केतवे नमः का जाप करें। मां दुर्गा देवी को हल्दी, नारियल और मिष्ठान का चढ़ावा चढ़ायें। गाय या कुत्ता को आहार खिलायें।

कर्कः मिथ्या बोल के कारण अपमान सहना पड़ सकता है। पत्नी से विवाद के योग हैं। व्यवसाय में अचानक धनहानि हो सकती है। राहत के लिए ऊँ शुं शुक्राय नमः का जाप करें। माँ महामाया के दर्शन कर दिन की शुरूआत करें।

सिंहः नया मोबाइल खरीद सकते हैं। धन खर्च के कारण कर्ज की स्थिति बनेगी। सहकर्मियों से हानि के योग हैं। शांति के लिए ऊँ श्रां श्रीं श्रीं एः चंद्रमसे नमः का जाप करें। दूध, चावल, शंख का दान करें।

कन्याः सामाजिक कार्यक्रम के संचालन का दायित्व मिलेगा। शुभ समाचार की प्राप्ति होगी। मातृपक्ष से लाभ मिलेगा। स्वास्थ्यगत कष्ट संभव है। ऊँ शं शनैश्चराय नमः का जाप करें। माता को जामुनिया रंग के वस्त्र चढ़ायें।

तुलाः कार्य में तेजी दिखाई देगी। सत्तापक्ष से वाहन एवं मकान संबंधी कार्यों में लाभ की संभावना है। आज लाभ की स्थिति बनाये रखने के लिए ऊँ गं गणेशाय नमः का एक माला जाप करें। पौधे का दान करें।

वृश्चिकः प्रतिद्वंदियों से विवाद या हानि की संभावना है। मामा या ममेरे भाइयों का साथ दिन को बेहतर बना सकता है। छुट्टियों का आनन्द लेंगे। आज ऊँ रां राहवे नमः का एक माला जाप कर दिन की शुरूआत करें। मूली का दान करें। सूक्ष्म जीवों को आहार दें।

धनुः अध्ययन या राजनीति क्षेत्र में सफलता के योग हैं। होटल व्यवसाय या भोजन से संबंधित लाभ होगा। वाणी का असंयम हानिकारक साबित होगा। स्वास्थ्यगत कष्ट संभव है। उपाय के लिए ऊँ शं शनैश्चराय नमः का जाप करें। अपने छोटों को सहयोग करें।

मकरः अच्छी एकाग्रता से किये गये प्रयास के फलस्वरूप लाभ की प्राप्ति होगी। छोटे भाईयों से कष्ट हो सकता है। आकस्मिक निवेश से बचें। बृहस्पति के उपाय आजमायें। ऊँ गुरूवे नमः का जाप करें। पीली वस्तुओं का दान करें। गुरूजनों का आर्शीवाद लें।

कुंभः नये काम या वित्तीय इंवेस्टमेंट में बाधा आएगी। नये व्यवसायिक भागीदारी से हानि हो सकती है। विवाद होने से कष्ट होगा। शुक्र के उपाय करें। ऊँ शुं शुक्राय नमः का जाप करें। माँ महामाया के दर्शन करें। चावल, दूध, दही का दान करें।

मीनः रुका धन आने से ऋण में कमी आएगी। मातृपक्ष के सदस्यों से मेल-मुलाकात संभव है। क्रोध पर संयम बनायें रखें। ऊँ अं अंगारकाय नमः का जाप करें। हनुमानजी की उपासना करें।


You may have missed