May 1, 2026

क्रिकेट प्रेमियों के लिए बड़ी खबर: रायपुर में फ्री में देख सकेंगे मैच, सभी को मिलेगी एंट्री

raipur stediyam

रायपुर: छत्तीसगढ़ के क्रिकेट प्रेमियों के लिए एक बड़ी खबर है। दरअसल राजधानी रायपुर में होने वाले रोड सेफ्टी वर्ल्ड क्रिकेट टूर्नामेंट के मैच का पास फ्री रखा है। यानी इसके लिए टिकट की जरूरत नहीं हैं। इसमें सभी को एंट्री मिलेगी।


बता दें कि रोड सेफ्टी वर्ल्ड सीरीज 2022 के आखिरी दो नॉकआउट मैच परसदा स्थित शहीद वीर नारायण सिंह अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में खेले जाएंगे। 27 सितंबर को श्रीलंका-बांग्लादेश और इंग्लैंड-ऑस्ट्रेलिया के बीच मुकाबला होगा।

इसके लिए आयोजन समिति ने मैच को पास फ्री रखा है। इसमें सभी को एंट्री दी जाएगी। उसके बाद होने वाले दो सेमीफाइनल और फाइनल मैच के लिए पास की जरूरत होगी या ऑनलाइन टिकट खरीदना पड़ेगा।

रायपुर में 27 सिंतबर को पहला श्रीलंका-बांग्लादेश के बीच मैच खेला जाएगा। इसी दिन दूसरा मैच इंग्लैंड-ऑस्ट्रेलिया के बीच होगा। पहले मैच के लिए टिकट रखा गया था, जो ऑनलाइन बेचा जा रहा था। अब दोनों मैच को पास फ्री कर दिया गया है। इसके लिए टिकट की जरूरत नहीं हैं। दोनों टीम 26 सितंबर तक रायपुर पहुंच जाएगी।

वहीं सीरीज में दो सेमीफाइनल होना है। दोनों रायपुर में खेला जाएगा। पहला सेमीफाइनल 28 सितंबर और दूसरा 29 सितंबर को खेला जाएगा। इसका फाइनल 1 अक्टूबर को होगा। तीनों मैच के लिए दर्शकों को टिकट खरीदना होगा।

 


You may have missed