ब्लेड, अखबार और पॉलीथीन के बाद अब उर्फी जावेद ने सिम कार्ड्स से बनाई अपनी ड्रेस, यहां देखें
मुंबई: उर्फी जावेद किसी भी चीज से अपनी ड्रेस बनाकर ट्रेंडिंग में आ जाती है। ब्लेड, अखबार, फोटो, पॉलीथीन के बाद उर्फी को नया आउटफिट मिला है वो भी सिम कार्ड से बना हुआ है। उर्फी ने सोशल मीडिया पर सिम कार्ड्स से बने क्रॉप टॉप और स्कर्ट पहन कर फोटो शेयर की है साथ ही वीडियो शेयर कर इसका पूरा किस्सा बयां किया है।


View this post on Instagram
उर्फी जावेद उर्फी जावेद ने अपने ड्रेस से फिर हैरान किया है। एक्ट्रेस ऐसे ऐसे कपड़ों में दिखती हैं, जिसकी आप कल्पना भी नहीं कर सकते। अब उर्फी ने पीले और नीले रंग के 2000 सिम कार्ड से बने इस ड्रेस को पहन कर फोटोशूट करवाया है और इसे अपने इंस्टा स्टोरी पर शेयर किया है और कैप्शन में लिखा है कि ‘क्या आप मान सकते हैं कि ये सिम कार्ड्स से बना है’।


