May 4, 2026

अगले महीने बरस रही हैं छुट्टियां ही छुट्टियां: अक्टूबर में स्कूल और बैंक रहेंगे इतने दिन बंद, यहां देखें पूरी लिस्ट

HOLIDAY1

नई दिल्ली: अगले महीने यानी अक्टूबर, 2022 में छुट्टियां ही छुट्टियां बरस रही हैं। इस महीने दीवाली, दशहरा, छठ पूजा, मिलाद-ए-शरीफ जैसे कई बड़े त्योहार पड़ रहे हैं। केंद्रीय रिजर्व बैंक RBI देशभर के सरकारी और निजी बैंकों के लिए छुट्टियों की लिस्ट जारी करता है। आरबीआई की लिस्ट के मुताबिक, अक्टूबर, 2022 में देशभर में बैंकों की कुल 15 छुट्टियां पड़ेंगी। इनमें से कई त्योहार, सामाजिक दिवस और बैंक के अपने कामकाज की छुट्टियां हैं।


इस महीने 2 अक्टूबर भी है, जोकि नेशनल हॉलिडे है, लेकिन चूंकि इस बार 2 अक्टूबर रविवार को पड़ रहा है, ऐसे में इस दिन की छुट्टी काउंट नहीं होगी। इसके अलावा, इसी महीने दशहरा, दीवाली जैसी बड़ी छुट्टियां भी हैं।

हम यहां आपके लिए बैंक हॉलिडे की कंप्लीट लिस्ट दे रहे हैं, लेकिन इस बात का खयाल रखिएगा कि ये छुट्टियां इस बात पर निर्भर करती हैं कि कौन सा त्योहार या सामाजिक दिवस कहां मनाया जाता है। हो सकता है कि कोई त्योहार कुछ राज्यों में मनाया जाता हो, लेकिन उसी त्योहार का दूसरे राज्य में कोई सांस्कृतिक महत्व न हो।

स्कूल शिक्षा विभाग ने छुट्टी की तारीख भी जारी कर दी है। यह छुट्टी स्टूडेंट और टीचर दोनों के लिए दी गई है। अक्टूबर माह में दशहरा, दीपावली और रविवार समेत कुल मिलाकर इतने दिनों का अवकाश मिलने वाला है। कुछ राज्यों में अलग अलग स्थानीय अवकाश होने के कारण इनमें से एक से दो छुट्टियां घट या बढ़ सकती है।

कुल मिलाकर इतने दिन बंद रहेंगे स्कूल
2 अक्टूबर- रविवार, गांधी जयंती
3 अक्टूबर से 6 अक्टूबर तक-दशहरा के लिए अवकाश
9 अक्टूबर- रविवार, ईद ए मिलाद महर्षि बाल्मीकि जयंती
16 अक्टूबर – रविवार
22 अक्टूबर से 27 तक-दीपावली पर अवकाश
30 अक्‍टूबर – रविवार, छठ पूजा पर्व
31 अक्‍टूबर – सरदार बल्‍लभ भाई पटेल

कुल 21 दिन बैंक रहेंगे बंद
कई बार लोग बैंक अवकाश की लिस्ट देखें बिना बैंक पहुंच जाते हैं. इस कारण बाद में उन्हें बड़ी परेशानी का सामना करना पड़ता है. ऐसे में आप बैंक हॉलिडे लिस्ट को चेक करके ही निकलें. आरबीआई (RBI) की वेबसाइट में दी गई जानकारी के मुताबिक अक्टूबर के महीने में सरकारी, गैर सरकारी और सहकारी बैंक कुल 21 दिन बंद रहेंगे. इसमें शनिवार रविवार की छुट्टियों के साथ ही हर राज्य के त्योहारों के अनुसार दी गई छुट्टियां भी शामिल है. गौर करने वाली बात यह है कि हर राज्य का अलग-अलग बैंक हॉलिडे लिस्ट होता है. आइए हम आपको अक्टूबर में पड़ने वाली छुट्टियों की पूरी जानकारी दे रहे है-

अक्टूबर 2022 में बैंक हॉलिडे की लिस्ट
1 अक्टूबर – बैंक का अर्धवार्षिक क्लोजिंग (पूरे देश में)
2 अक्टूबर – रविवार और गांधी जयंती की छुट्टी (पूरे देश में)
3 अक्टूबर – महाअष्टमी (दुर्गा पूजा) (अगरतला, भुवनेश्वर, गुवाहाटी, इंफाल, कोलकाता, पटना, रांची में अवकाश रहेगा)
4 अक्टूबर – महानवमी/श्रीमंत शंकरदेव का जन्मोत्सव (अगरतला, बेंगलुरु, भुवनेश्वर, गुवाहाटी, कोलकाता, चेन्नई, गंगटोक, कानपुर, कोच्चि, कोलकाता, लखनऊ, पटना, रांची, शिलांग, तिरुवनन्तपुरम में अवकाश रहेगा)
5 अक्टूबर – दुर्गा पूजा/दशहरा (विजय दशमी) (पूरे देश में छुट्टी)
6 अक्टूबर – दुर्गा पूजा (दशाईं) (गंगटोक में अवकाश रहेगा)
7 अक्टूबर – दुर्गा पूजा (दशाईं) (गंगटोक में अवकाश रहेगा)
8 अक्टूबर – दूसरा शनिवार अवकाश और मिलाद-ए-शरीफ/ईद-ए-मिलाद-उल-नबी (पैगंबर मुहम्मद का जन्मदिन) (भोपाल, जम्मू, कोच्चि, श्रीनगर और तिरुवनन्तपुरम में अवकाश रहेगा)
9 अक्टूबर – रविवार
13 अक्टूबर – करवा चौथ (शिमला)
14 अक्टूबर – ईद-ए-मिलाद-उल-नबी (जम्मू, श्रीनगर में अवकाश रहेगा)
16 अक्टूबर – रविवार
18 अक्टूबर – कटि बिहू (गुवाहाटी में छुट्टी)
22 अक्टूबर – चौथा शनिवार
23 अक्टूबर – रविवार
24 अक्टूबर – काली पूजा /दिवाली / नरक चतुर्दशी) (गंगटोक, हैदराबाद और इंफाल को छोड़कर पूरे देश में छुट्टी)
25 अक्टूबर – लक्ष्मी पूजा/दिवाली/गोवर्धन पूजा ( गंगटोक , हैदराबाद, इंफाल और जयपुर में छुट्टी)
26 अक्टूबर – गोवर्धन पूजा/विक्रम संवत नव वर्ष दिवस/भाई दूज/दिवाली (बाली प्रतिपदा)/लक्ष्मी पूजा/प्रवेश दिवस (अहमदाबाद, बेंगलुरु, बेंगलुरु, देहरादून, गैगटाक, जम्मू, कानपुर, लखनऊ, मुंबई, नागपुर, शिमला, श्रीनगर में अवकाश रहेगा
27 अक्टूबर – भाई दूज / चित्रगुप्त जयंती / लक्ष्मी पूजा / दीपावली / निंगोल चक्कूबा ( गंगटोक, इंफाल, कानपुर, लखनऊ में छुट्टी)
30 अक्टूबर – रविवार
31 अक्टूबर – सरदार वल्लभभाई पटेल का जन्मदिन/सूर्य षष्ठी डाला छठ (सुबह की अर्घ्य)/छठ पूजा (अहमदाबाद, रांची और पटना में अवकाश रहेगा)


You may have missed