देश के 6 राज्यों की 7 विधानसभा सीटों पर 3 नवंबर को होगा उपचुनाव
देश के 6 राज्यों की रिक्त 7 विधानसभा सीटों पर 3 नवंबर को उपचुनाव होगा. निर्वाचन आयोग ने सोमवार को इसकी घोषणा की. ये उपचुनाव बिहार के मोकामा और गोपालगंज, महाराष्ट्र के अंधेरी (पूर्व), हरियाणा के आदमपुर, तेलंगाना के मुनुगोडे, उत्तर प्रदेश के गोला गोरखनाथ और ओडिशा के धामनगर विधानसभा क्षेत्र में होंगे. निर्वाचन आयोग ने कहा कि इन चुनावों की अधिसूचना सात अक्टूबर को जारी होगी. मतों की गिनती छह नवंबर को होगी.


चुनाव आयोग के मुताबिक, 14 अक्टूबर नामांकन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि होगी. उम्मीदवार 17 अक्टूबर या उससे पहले अपना नामांकन वापस ले सकते हैं. जबकि, तीन नवंबर को उपचुनाव के लिए वोट डाले जाएंगे और छह नवंबर को मतों की गिनती होगी. इस तरह उपचुनाव की प्रक्रिया आठ नवंबर को खत्म हो जाएगी.

