मौसम अलर्ट: छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश और बिहार समेत कई राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी, कहीं दो से तीन दिनों तक होगी झड़ी
नई दिल्ली: देशभर में मौसम का मिजाज एक बार फिर बदल गया है। कई राज्यों में इस हफ्ते बारिश होने की संभावना है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने मंगलवार को कहा कि हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश में बुधवार से दो से तीन दिनों तक तेज बारिश की संभावना है. अगले तीन से चार दिनों में पूर्वी और पूर्वोत्तर भारत के कुछ हिस्सों में भी भारी बारिश की संभावना है. आईएमडी ने कहा कि एक कम दबाव का क्षेत्र पश्चिम-मध्य बंगाल की खाड़ी और पड़ोसी क्षेत्रों के ऊपर था और अगले दो दिनों में पश्चिम-उत्तर-पश्चिम की ओर आंध्र प्रदेश तट की ओर बढ़ने का अनुमान है.


आईएमडी के मुताबिक शुक्रवार तक ओडिशा, पश्चिम बंगाल, झारखंड, बिहार, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में हल्की से मध्यम बारिश होने की उम्मीद है. मंगलवार को उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम और ओडिशा में भी भारी बारिश होने की संभावना है. वहीं हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड में शुक्रवार तक हल्की से मध्यम बारिश और गरज के साथ बौछारें पड़ने का अनुमान जताया गया है.
तीन राज्यों में भारी बारिश
मौसम विभाग के मुताबिक मंगलावर से देश की राजधानी दिल्ली में भी हल्की बूंदाबांदी, तो वहीं यूपी में भारी बारिश हो सकती है. बिहार और झारखंड में आज (सोमवार) से बारिश की संभावना जताई गई है. आईएमडी ने चेतावनी जारी करते हुए कहा कि हिमालच प्रदेश समेत तीन राज्यों में भारी बारिश का दौर चल सकता है. इसमें हिमाचल प्रदेश समेत उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश में भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है

