June 3, 2026

बड़ी खबर: तारक मेहता का उल्टा चश्मा की दया बेन को हुआ गले का कैंसर! जेठालाल ने बताई सच्चाई

dya

मुंबई: ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ (Taarak Mehta ka Ooltah Chashmah) शो पिछले 14 सालों से अपने दर्शकों का मनोरंजन करते हुए आ रहा है। वहीं इस शो में दया बेन का किरदार निभाने वाली दिशा वकानी को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है. कई रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि दिशा को गले का कैंसर हो गया है. वह गले के कैंसर की बीमारी से निपट रही हैं. कहा जा रहा है उन्हें गले का कैंसर उनके ‘दया बेन’ वाले किरदार की वजह से हुआ है. दिशा शो में अजीब तरह की आवाज में बात करती थीं. दिशा को यह बीमारी कबसे इसके बारे में पता नहीं चल पाया है.


लेकिन यह सब अफवाह मात्र है. ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ (Taarak Mehta ka Ooltah Chashmah) में दिशा वकानी के को-एक्टर रहे दिलीप जोशी ने इसे अफवाह बताया है. उन्होंने आजतक को दिए एक बयान में कहा, “मुझे लगातार लोगों के कॉल्स आ रहे हैं. यह एक उटपटांग खबर है. मुझे नहीं लगता कि इसे बढ़ावा देने की जरूरत है. मैं बस यही कहूंगा की यह एक अफवाह है. इस पर फोकस करने की जरूरत नहीं है.”


You may have missed