April 19, 2026

घर में बहू को अकेले पाकर डोली जेठ की नियत: मुंह दबाकर की ऐसी हरकत, मामला हो गया दर्ज

images__01__01

गुरदासपुर: थाना काहनूवान की पुलिस ने एक महिला से अश्लील हरकतें व मारपीट करने के आरोप में उसके जेठ के खिलाफ धारा 354,323 के तहत मामला दर्ज कर किया है। इस संबंध में सहायक सब इंस्पेक्टर हरप्रीत सिंह ने बताया कि थाना काहनूवान के एक गांव निवासी महिला ने बताया कि वह, उसका पति और सास-ससुर घर के ग्रााऊंड फिल्लौर पर रहते हैं उसका जेठ, जेठानी तथा ससुर ऊपर वाले फिल्लौर पर रहते हैं।


उसने बताया कि 24-9-22 को वह घर पर अकेली थी। आरोपी जेठ जगदीश सिंह अचानक उसके कमरे में आया और उसके मुंह पर हाथ रख दिया ताकि वह शोर न मचा सके। इसके बाद उसे बिस्तर पर पटक दिया और उसके साथ अश्लील हरकत करने लगा। विरोध करने पर उसने महिला को पीटा भी। पुलिस अधिकारी ने बताया कि मामले की जांच के बाद दोषी पाए गए जेठ जगदीश सिंह के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।


You may have missed