April 17, 2026

अब जींस और टीशर्ट पहनकर स्कूल आने वाले शिक्षकों के खिलाफ होगी सख्त कार्रवाई, आदेश जारी

Ban on teachers wearing jeans and t-shirts

मुजफ्फरनगर: शिक्षकों को अब जींस और टीशर्ट पहनकर स्कूल जाना भारी पड़ सकता है। दरअसल, मुजफ्फरनगर जिले के जिला विद्यालय निरीक्षक (DIOS) ने एक आदेश जारी किया है. इस आदेश में कहा गया है कि 6वीं से 12वीं तक के किसी भी स्कूल में कोई टीचर जींस और टीशर्ट या टाइट पकड़े पहनकर आता है तो उस पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।


मुजफ्फरनगर के डीआईओएस राजेंद्र कुमार ने स्कूलों में अनुशासन को लेकर आदेश जारी किया है। उनका कहना है कि अब स्कूलों में टीचर शालीन कपड़ों में आएंगे. स्कूल में टीचर चटकीले, टाइट और जींस, टीशर्ट पहनकर नहीं आएंगे। यदि कोई इस आदेश का उल्लंघन करता पाया गया तो उसके खिलाफ कार्रवाई होगी।

महिला टीचरों के लिए भी निर्देश
डीआईओएस राजेंद्र कुमार ने महिला टीचरों के भी आदेश दिया है। उन्होंने चेतावनी दी है कि यदि महिला टीचर स्कूल में साड़ी या सूट पहनकर आती हैं तो वह भी शालीन होना चाहिए। उनका कहना है कि स्कूली बच्चे शिक्षकों का अनुसरण करते हैं। जिसके चलते उन पर गलत प्रभाव पड़ता है।

डीआईओएस ने बताया आदेश का पालन न करने पर विभाग की ओर से अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी. आचरण संहिता के अंतर्गत आचरण नियमालवली है, इसका पालन जरूरी है। उन्होंने बताया कि कार्रवाई से पहले चेतावनी दी जाती है. यदि कोई गलती नहीं सुधारता है तो उसकी बैड एंट्री होगी। इससे प्रमोशन, वेतन वृद्धि और बोन आदि पर नकारात्मक असर पड़ता है।


You may have missed