April 17, 2026

धनतेरस से पहले सोने और चांदी की कीमतों में भारी गिरावट: खरीदारी से पहले फटाफट चेक करें नए भाव

sonachandi

नई दिल्ली: अगर आप सोना या चांदी खरीदना चाहते हैं तो आपके लिए अच्छी खबर है. दरअसल, अंतरराष्ट्रीय बाजार में पीली धातु की कीमतों में आई नरमी के बीच भारतीय सर्राफा बाजार में शुक्रवार को सोने-चांदी के रेट्स में गिरावट दर्ज की गई है. दस ग्राम सोना सस्ता होकर 51,098 रुपये का हो गया है. एक किलो चांदी के रेट भी कम हो गए हैं और अब यह 57,477 रुपये में बिक रही है. एचडीएफसी सिक्योरिटीज (HDFC Securities) ने यह जानकारी दी है.


जानें क्‍या है आज सोने का दाम?
दिल्ली सर्राफा बाजार में शुक्रवार को सोना 261 रुपये गिरकर 51,098 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया. पिछले कारोबारी सत्र में सोना 51,359 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव पर बंद हुआ था.

आज कितने पर पहुंच गई चांदी?
चांदी में भी 692 रुपये की बड़ी गिरावट दर्ज की गई और यह 57,477 रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गई पिछले कारोबारी सत्र में यह 58,169 रुपये प्रति किलोग्राम के भाव पर बंद हुई थी.


You may have missed