April 29, 2026

इस बार धनतेरस दो दिन: यहां जानिए खरीदारी और निवेश के मुहूर्त

images (1)

इस बार धनतेरस 22 की शाम 6 बजे से शुरू होगी और 23 की शाम 6 बजे तक रहेगी। इस कारण धनतेरस 22 और 23 दोनों दिन मानी जाएगी। 22 की शाम में धन्वंतरि पूजा और यम दीपदान के लिए 1-1 मुहूर्त रहेंगे और खरीदारी के लिए पूरा दिन शुभ रहेगा। इस दिन त्रिपुष्कर योग बन रहा है, मान्यता है कि इस योग में किए गए कामों का 3 गुना फल मिलता है।


23 को पूरे दिन सर्वार्थसिद्धि योग रहेगा। इसलिए हर तरह की खरीदारी, निवेश और नई शुरुआत के लिए पूरे दिन शुभ मुहूर्त रहेंगे। इस तरह धनतेरस 22 और 23 दोनों दिन मनेगी।

जानिए 22 अक्टूबर के शुभ मुहूर्त…
इस वर्ष त्रयोदशी तिथि का मान 22 अक्टूबर 2022 दिन शनिवार को दिन में 04:33 बजे से 23 अक्टूबर 2022 दिन रविवार को सायं 05:04 बजे तक है | अतः गृहोपयोगी सामान त्रयोदशी तिथि के स्थिर लग्न में खरीदना श्रेयस्कर होता है | इस दिन 22 अक्टूबर को त्रयोदशी तिथी के शुरुआत दोपहर 1:30 बजे के बाद से 23 अक्टूबर को दिन में 2:38 बजे तक उत्तराफाल्गुनी नक्षत्र ,ऐन्द्र अर्थात इंद्र योग सायं 5:05 तक एवं मित्र योगा व्याप्त रहेगी। प्रदोष काल में ( सूर्यास्त के समय) में त्रयोदशी आरम्भ होने से धनतेरस और धन्वंतरि जयंती का पर्व इसी दिन मान्य रहेगा। इस दिन शुभ मुहूर्त में की गई खरीदारी शुभ फल प्रदायक होती है।

त्रयोदशी तिथि में स्थिर लग्न :-
(1)- 22 अक्टूबर दिन शनिवार को स्थिर लग्न कुम्भ दोपहर बाद 02:00 से 3:30 बजे तक ।
(2)- 22 अक्टूबर दिन शनिवार को स्थिर लग्न वृष रात में 06:36 से 8:30 बजे तक ।
(3)- 22 अक्टूबर दिन शनिवार को स्थिर लग्न सिंह मध्य रात्रि बाद 01:04 से 3:18 बजे रात तक एवं शुभ चौघड़िया के साथ 12:28 से 1:30 बजे तक ।
(4)- 23 अक्टूबर दिन रविवार को स्थिर लग्न वृश्चिक सुबह 7:51 से 10:08 बजे तक। प्राप्त होने के कारण इस समय मे की गयी खरीदारी एवं माता लक्ष्मी का पूजन शुभफल दायी होता है | इस दिन माता लक्ष्मी का पूजन एवं खरीदारी स्थिर लग्न में अति शुभफल दायक होती है

खरीदारी हेतु 22 अक्टूबर को शुभ चौघड़िया समय :-
(1) रात में 5:28 बजे से 07:06 बजे तक लाभ
(2) रात में 08:44 से 10:22 बजे तक शुभ
(3)रात में 10:22 से 12:00 बजे तक अमृत
(4) रात में 12:00 से 1:30: बजे तक चर
(5) 22 अक्टूबर की रात अर्थात 23 अक्टूबर की भोर में 4:54 से 6:32 बजे तक।


You may have missed