रायपुर में दिखा साल का आखिरी सूर्य ग्रहण

रायपुर: आज 25 अक्टूबर मंगलवार को साल का आखिरी सूर्य ग्रहण पड़ रहा है। आज का ग्रहण भारत में करीब 2 घंटे तक दिखेगा। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में भी करीब 5 बजे के आसपास सूर्य ग्रहण दिखाई दिया जो की 5:31 तक रहेगा। देश में सबसे पहले इसे अमृतसर में शाम 4.19 बजे से देखा गया। वहीं, मुंबई में शाम 6.09 बजे तक सूर्य ग्रहण दिखाई देगा। ज्यादातर जगह ग्रहण सूर्यास्त के साथ ही खत्म होगा।


