March 21, 2023

चाणक्य नीति: इन मामलों में पुरुषों को मात दे देती हैं महिलाएं

रायपुर: आचार्य चाणक्‍य एक महान अर्थशास्‍त्री और कूटनीतिज्ञ थे. उन्होनें नीति शास्त्र में जीवन के व्‍यवहारिक पहलुओं को लेकर कई बातों का जिक्र किया है. आचार्य चाणक्‍य के अनुसार महिलाएं इन मामलों में पुरुषों को मात देती हैं.

साहसी – चाणक्य के अनुसार पुरुषों की तुलना में महिलाएं बहुत अधिक साहसी होती हैं. महिलाएं पुरुषों से लगभग 6 गुना ज्यादा साहसी होती है. हर समस्या का डटकर मुकाबला करती हैं.

इमोशनल – चाणक्य के अनुसार के अनुसार महिलाएं पुरुषों से अधिक इमोशनल होती हैं. ये उनकी कमजोरी नहीं बल्कि उनकी ताकत है. हर परिस्थिति के साथ खुद को ढालना जानती हैं.

बुद्धिमान – चाणक्य के अनुसार महिलाएं पुरुषों से अधिक समझदार होती हैं. वे जानती हैं कि बुद्धि और समझदारी से कैसे काम निकलवाना है. महिलाएं बहुत ही धैर्य के साथ कोई भी काम करती हैं.

भूख – पुरुषों की तुलना में महिलाओं के बहुत अधिक भूख लगती है. उनकी शारीरिक संरचना ऐसी होती है. उन्हें अधिक पोषण की जरूरत होती है. इसलिए महिलाओं को पौष्टिक आहार का सेवन करना चाहिए.

You may have missed