April 27, 2024

दोस्ती, प्यार, किडनैपिंग और फिर रेप: नाबालिग लड़की को अपने साथ भगा ले गया युवक, फिर किया दुष्कर्म


दुर्ग: छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले के सिरसा गेवरा चौकी में नाबालिग लड़की से रेप का मामला सामने आया है। आरोपी युवक ने लड़की से इंस्टाग्राम में दोस्ती की थी। फिर दोनों के बीच प्यार हुआ था। बाद में युवक उसे अपने साथ भगा ले गया और उससे रेप किया। जिसकी शिकायत परिजनों ने पुलिस से की थी। जिसके बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।


इस केस में लड़की के परिजनों ने शिकायत की थी। परिजनों ने बताया कि 17 अक्टूबर से हमारी बेटी लापता है। उसका कुछ पता नहीं चल रहा है। इसी शिकायत पर पुलिस ने अपहरण का मामला दर्ज किया था और मामले की जांच कर रही थी। जांच में ही पुलिस को पता चला कि लड़की का मुंगेली के लोरमी निवासी नीरज माथुर से संपर्क(19) था। दोनों बातचीत किया करते थे।

इसी आधार पर पुलिस ने नीरज की तलाश शुरू की और उसके लोरमी इलाके के घर में दबिश दी। जहां उसके साथ पीड़ित लड़की मिली। तब पुलिस ने नीरज को हिरासत में लिया और लड़की को वहां से लाकर परिजनों को सौंपा। इसके बाद पुलिस ने लड़की से पूछताछ की। जिसमें लड़की ने बताया नीरज उसे शादी करने का वादा करके ले गया था। मगर शादी नहीं की और 17 अक्टूबर के बाद से लगातार उससे रेप कर रहा था।

उधर, पुलिस ने युवक से भी पूछताछ की। तब युवक ने भी अपना जुर्म कबूल कर लिया। बताया गया है कि युवक 12वीं तक पढ़ाई करने के बाद से मध्यप्रदेश के भोपाल में कहीं काम करता था। वहीं लड़की ने पढ़ाई लिखाई छोड़ दी थी और घर पर ही रहती थी। फिलहाल पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ अपहरण और रेप का मामला दर्ज किया है।


You may have missed