May 2, 2026

सौतले पिता ने अपनी 9 साल की मासूम बच्ची से किया दुष्कर्म का प्रयास, आवाज सुनकर पहुंच गया बच्ची का असली पिता

RAPE NEWS CG

दुर्ग: छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले के भिलाई तीन थाना क्षेत्र में सौतले पिता ने अपनी 9 साल की मासूम बच्ची से दुष्कर्म का प्रयास किया। बच्ची जब चीखी तो बगल में रह रहे पिता ने दौड़कर उसे बचाया। इसके बाद आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कराया गया। भिलाई तीन पुलिस ने आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।


पुलिस के मुताबिक भिलाई तीन थाना क्षेत्र में एक महिला अपने पति को छोड़कर दूसरे युवक के साथ रहने लगी थी। उसकी 9 साल की बेटी थी। महिला ने अपने पहले पति को तलाक देने के साथ उसके आधे घर को अपने कब्जे में ले लिया था। इसके बाद उसने युवक से शादी की और उसके साथ अपने पति के बगल से ही रहने लगी। उसकी 9 साल की बेटी अपनी मां और सौतेले पिता के साथ रह रही थी।

शनिवार को उसकी मां किसी काम से बाहर गई थी। बच्ची को घर में अकेला पाकर सौतेले पिता ने उसे हवस का शिकार बनाने की कोशिश की। पिता के जबरदस्ती करने पर बच्ची जोर-जोर से चिल्लाई। बेटी की चीख सुनकर बगल से रह रहा असली पिता दौड़ा। उसने वहशी सौतेले पिता की जमकर धुनाई की और बेटी को बचाया। इसके बाद जब महिला घर लौटी तो बेटी ने पूरी हकीकत बताई। यह सुनते ही मां बच्ची को लेकर भिलाई तीन थाने पहुंची। उसने आरोपी पति के खिलाफ मामला दर्ज कराया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार जेल भेज दिया है।

कोरबा में माह भर पहले सामने आई थी घिनौनी वारदात
कोरबा जिले के मानिकपुर पुलिस चौकी क्षेत्र में रिश्ते को कलंकित करने वाला मामला सामने आया है। सौतेले पिता ने अपनी 14 साल की बेटी के साथ दुष्कर्म किया और फरार हो गया। पड़ोसियों के साथ थाने पहुंची पीड़िता ने इसकी रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है।


You may have missed