April 28, 2026

CG में प्लेसमेंट कैम्प का आयोजन: कई पदों पर होगी भर्ती: 15 हजार तक मिलेगी सैलरी

latest job update

कवर्धा जिले के ऐसे अभ्यर्थी जो, निजी क्षेत्रों में रोजगार करना चाहते है। उन्हें अवसर प्रदान करने के उद्देश्य से जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र कार्यालय परिसर में 13 फरवरी सोमवार को दोपहर 12 बजे से 4 बजे तक प्लेसमेंट कैम्प का आयोजन किया जा रहा है।


इसमें एक निजी कृषि कंपनी द्वारा सेल्स एक्जीक्यूटिव के 20 पद, न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता 10वी कक्षा उत्तीर्ण, वेतन रुपए 8500-15000, आयुसीमा 20 से 35 वर्ष, कार्यक्षेत्र संपूर्ण पंडरिया, पांडातराई, बोड़ला, कुंडा, मरका, रवेली के लिए भर्ती की जाएगी। यह प्लेसमेंट कैम्प पूर्णतः निशुल्क है।

अभ्यर्थी को अपने समस्त शैक्षणिक प्रमाण पत्र, स्थायी जाति व निवास प्रमाण पत्र, रोजगार पहचान पत्र, आधार कार्ड, 2 पासपोर्ट साइज फोटो व अन्य प्रमाण पत्रों के साथ नियत समय में उपस्थित हो सकते हैं।


You may have missed