September 29, 2026

मौसम अपडेट: दिन का पारा 35.8 डिग्री, रात का 15.2 डिग्री, झुलसाने लगी धूप; सर्दी-खांसी और वायरल के मरीज बढ़े

orig_1_1677364629

10 दिनों में जिले के अधिकतम व न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी हुई है। अधिकतम तापमान 31.2 डिग्री से बढ़कर 35.8 डिग्री और न्यूनतम 13.2 डिग्री से बढ़कर 15.2 डिग्री पर पहुंच गया है। इस अनुसार अधिकतम तापमान में करीब 4 डिग्री और न्यूनतम में 2 डिग्री की बढ़ोतरी हुई है। इसका परिणाम यह कि वायरल बीमारियो का प्रकोप बढ़ गया है। बच्चे सर्दी, खांसी, जुकाम, बुखार के साथ उल्टी-दस्त के चपेट में आने लगे हैं।


सरकारी व निजी अस्पतालों में इस परेशानी वाले मरीजों की संख्या लगभग 30% बढ़ गई है। राहत की बात यह कि योग्य डॉक्टर को दिखा लेने पर सात दिन में राहत मिल जा रही है। चिंता यह कि शुरुआत में सही डॉक्टर के यहां नहीं पहुंचने पर निमोनिया की चपेट में आ रहे हैं। मौसम में बदलाव के चलते वायरल के मरीज बढ़े हैं।

सर्दी, खांसी, जुकाम की शिकायत बच्चों को ज्यादा
मौसम में हो रहे परिवर्तन का बच्चों पर बुरा प्रभाव पढ़ रहा है। सर्दी, खांसी, जुकाम, बुखार के साथ ही वे उल्टी-दस्त की चपेट में आ रहे हैं। अच्छी बात यह कि शुरुआत में दिखा लेने पर सात दिनों में राहत मिल जा रही है। देर करने पर बच्चे निमोनिया की चपेट में आ रहे हैं।


You may have missed