माधुरी दीक्षित की मां स्नेह लता दीक्षित का निधन: 91 साल की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा, आज दोपहर होगा अंतिम संस्कार

बॉलीवुड की मशहूर अदाकारा माधुरी दीक्षित की मां स्नेह लता दीक्षित का 12 मार्च की सुबह निधन हो गया। 91 साल की उम्र में उन्होंने दुनिया को अलविदा कह दिया। इस बात की जानकारी माधुरी दीक्षित के फैमिली फ्रेंड रिक्कू राकेश नाथ ने दी। वहीं माधुरी और उनके पति श्रीराम नेने ने ये दुखद समाचार शेयर किया। बयान में उन्होंने लिखा- हमारी प्यारी आई, स्नेह लता दीक्षित, आज सुबह अपने करीबियों के बीच शांति से गुजर गईं। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो उनका अंतिम संस्कार शाम दोपहर 3 से 4 बजे के बीच वर्ली श्मशान घाट पर किया जाएगा।

माधुरी ने स्नेहलता के आखिरी जन्मदिन पर एक नोट शेयर किया था
माधुरी ने अपने पिछले मां का जन्मदिन मनाया था। इस दौरान उन्होंने मां के लिए बेहद प्यारा नोट शेयर किया था। अनदेखी तस्वीरें पोस्ट करते हुए माधुरी ने लिखा था- ‘जन्मदिन मुबारक हो। आई। वो कहते हैं न कि एक मां और बेटी बहुत अच्छी दोस्त होती हैं। इस बात में कोई भी शक नहीं है। आपने मेरे लिए जो कुछ भी किया है, उसने से जो सबक आपने सिखाए हैं वह मेरे लिए बहुत बड़ा गिफ्ट है। मैं आपके अच्छे स्वास्थय और खुशी की कामना करती हूं।’