April 18, 2026

Sarkari Naukri: BECIL में 12वीं पास के लिए नौकरी… HSSC में 31000 से ज्यादा वैकेंसी… 10वीं-12वीं पास दोनों भरें फॉर्म

latest job update

सरकारी नौकरी की तलाश में जुटे युवाओं के लिए एक अच्छी खबर हैं। 12वीं पास कैंडिडेट्स के लिए ब्रॉडकास्ट इंजीनियरिंग कंसल्टेंट्स इंडिया लिमिटेड (BECIL) ने 73 और हरियाणा स्टाफ सिलेक्शन कमीशन यानी HSSC में 31529 अलग-अलग पदों पर भर्ती निकली है। 10वीं पास युवा भी HSSC की वैकेंसी में अप्लाई कर सकते हैं। सिलेक्शन होने पर 22 हजार रुपए तक की मंथली सैलरी मिलेगी।


MP Apex बैंक में कंप्यूटर प्रोग्रामर सहित 638 पोस्ट पर आवेदन मांगे हैं। इस जॉब के लिए ग्रेजुएट, BE, B.Tech पास छात्र अप्लाई कर सकते हैं। सिलेक्शन होने पर 80 हजार से 1.35 लाख रुपए तक की सैलरी मिलेगी।

बैंक ऑफ बड़ौदा में एक्वीजिशन ऑफिसर की 500 भर्ती निकली है। सिलेक्ट हुए तो 5 लाख रुपए सालाना का सैलरी पैकेज मिलेगा।

राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केंद्र में 598 पदों पर वैकेंसी का नोटिफिकेशन जारी किया गया है। सिलेक्शन होने पर 55 हजार से 1.4 लाख रुपए तक मंथली सैलरी मिलेगी।


You may have missed