June 4, 2026

CG BREAKING: जवानों की गाड़ी को नक्सलियों ने IED से उड़ाया… हमले में 11 जवान शहीद… बारिश में फंसे जवानों को लेने गई थी टीम

naksaa

दंतेवाड़ा: छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले से इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है जहां पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई है। इसके साथ ही माओवादियों ने एक वाहन को भी बम से उड़ा दिया है। इस नक्सली हमले में 10 पुलिसकर्मी शहीद हो गए। ये जवान डिस्ट्रिक्ट रिजर्व गार्ड (DRG) यूनिट के थे। इनके अलावा इनकी गाड़ी के ड्राइवर की भी हमले में मौत हुई है। इनकी टीम बारिश में फंसे सुरक्षा बलों को रेस्क्यू करने जा रही थी। इसी दौरान नक्सलियों ने IED ब्लास्ट में पुलिसकर्मियों का वाहन उड़ा दिया।


हमला दंतेवाड़ा जिले के अरनपुर थाना क्षेत्र में अरनपुर-समेली के बीच हुआ। सूत्रों के मुताबिक यहां पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ भी हुई है। इसी मुठभेड़ के दौरान नक्सलियों ने वाहन पर बम फेंका था।

नक्सली हमले पर CM भूपेश ने जताया दुख

छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेंद्र बघेल ने नक्सली हमले पर दुख जताया है. उन्होंने जोर देते हुए कहा है कि प्रदेश से नक्सलवाद को खत्म करके मानेंगे. राज्य में नक्सलियों से लड़ाई अंतिम दौर में है, जल्द ही खात्मा हो जाएगा. इस हमले को लेकर देश के गृह मंत्री अमित शाह ने छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से फोन पर जानकारी ली है. उन्होंने सीएम बघेल को हर संभव मदद का आश्वासन दिया है.


You may have missed