April 22, 2026

विराट कोहली के शतक पर अनुष्का ने लुटाया प्यार, हवा में उड़ाए किस- देखें Video

IMG_20230522_002828

नई दिल्लीः मैदान पर विराट कोहली और स्टैंड्स पर अनुष्का शर्मा. जब भी किसी क्रिकेट मैच में ये स्थिति होती है, तो कोई न कोई मौका आता है, जब विराट कोहली के किसी कमाल पर उनकी पत्नी और बॉलीवुड स्टार अनुष्का प्यार भरी प्रतिक्रियाएं देती हैं.


 

अगर विराट शतक जमा दें तो फिर कहने ही क्या. रविवार 21 मई की शाम बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में भी यही नजारा दिखा, जब स्टार कोहली ने एक यादगार शतक जमाया और उसके बाद अनुष्का शर्मा का रिएक्शन देखने लायक था.

 

आईपीएल 2023 के आखिरी लीग स्टेज मैच में बैंगलोर के सामने गुजरात टाइटंस थी. बैंगलोर के लिए ये मैच जीतना बेहद जरूरी था, जिससे उसे प्लेऑफ में जगह मिल सकती थी. बैंगलोर ने पहले बल्लेबाजी की और उसके लिए लगातार दूसरे मैच में विराट कोहली ने शतक ठोक दिया.

शतक पर प्यार भरे फ्लाइंग किस
ओपनिंग के लिए आए कोहली ने 20वें ओवर में अपना शतक पूरा किया. ये कोहली का इस आईपीएल में लगातार दूसरा और और कुल सातवां शतक था, जिससे वह आईपीए इतिहास में सबसे ज्यादा सेंचुरी लगाने वाले बल्लेबाज बन गए. विराट ने जैसे ही एक रन लेकर अपना शतक पूरा किया, कैमरा की नजरें सीधे अनुष्का की ओर गईं.

कोहली के शतक पर जाहिर तौर पर अनुष्का खुश थीं और उन्होंने अपनी जगह पर खड़े होकर पहले काफी देर तालियां बजाईं और फिर दो बार फ्लाइंग किस कोहली की ओर उड़ाए.


You may have missed