July 29, 2026

वैष्णो देवी जा रही श्रद्धालुओं से भरी बस पुल से गिरी: हादसे में 10 लोगों की मौत, 57 लोग घायल

IMG_20230530_130842

जम्मू में कटरा से करीब 15 किमी दूर झज्जर कोटली के पास मंगलवार सुबह एक बस पुल से नीचे गिर गई। इसमें 10 लोगों की मौत हो गई और 57 घायल हैं। मौके पर स्थानीय लोग, CRPF और SDRF ने रेस्क्यू चलाया और घायलों को अस्पताल भेजा।


 

 

यह बस अमृतसर से वैष्णो देवी जा रही थी। इसमें 75 यात्री सवार थे। सभी बिहार के रहने वाले थे। जम्मू के डिप्टी कमिशनर अवनी लवासा ने बताया कि इस हादसे में 4 लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं।

 

 

अन्य लोगों को हल्की चोटें आई हैं। गंभीर रूप से घायल लोगों को GMC जम्मू में भर्ती कराया गया है। अन्य घायलों का स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र में इलाज किया गया।


You may have missed